Baghpat Accident: ईपीई पर भीषण हादसा, पिकअप और कैंटर की टक्कर में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 20 घायल | State

On: September 8, 2026 7:08 AM
Follow Us:

baghpat-accident
ईपीई पर भीषण हादसा: पिकअप और कैंटर की टक्कर में 12 श्रद्धालुओं की मौत

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) पर रविवार देर रात हुए दिल दहला देने वाली घटना हुई. भीषण सड़क हादसे में ने 12 श्रद्धालुओं की जान ले ली. यूपी के बागपत में एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन के पलटने की वजह से ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है इसमें 32 लोग सवाल थे. ईपीई पर तेज रफ्तार कैंटर से हुई टक्कर की वजह से ये भीषण हादसा हुआ.

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत मौके पर ही मौत हो गई थी. इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों ने सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. रविवार रात हुई इस हादसे में घायक 20 लोगों का अब भी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस घटना को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक हादसा रात करीब दो बजे के आस पास बड़ागांव के करीब हुआ. बताया जा रहा है कि राजस्थान के बागड़ धाम की यात्रा से बदायूं के गांव अल्हापुर के रहने वाले श्रद्धालु वापस लौट रहे थे. पिकअप वाहन में 32 लोग सवार थे. वापस लौटने के दौरान ईपीई पर तेज रफ्तार कैंटर ने वाहन में टक्कर मारी दी.

यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गया और डिवाइडर से जा टकराया. इसके बाद पलट गया जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. पिकअप वाहन के के नीचे कई श्रद्धालु दबे हुे थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. वाहन के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला गया. राहत काम जब शुरू किया गया तो एक बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. जो लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल थे उनको दिल्ली और मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Farmers Protest Ends: 7 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, सरकार से मिला लिखित आश्वासन, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर से वापसी शुरू | National

urad dal kachori | dal kachori | dal kachori recipe | बरसात के मौसम में घर पर ऐसे तैयार करें स्पेशल ‘दाल कचौड़ी’, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे

चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण से भगवंत मान ने किया किनारा, केंद्र-पंजाब टकराव के बीच जस्टिस मिश्रा ने संभाली कमान

knee pain | knee problem | knee replacement surgery | कम उम्र में घुटना बदलवाने की क्यों पड़ती है नौबत? जानिए किस गलती से घिसने लगता है कार्टिलेज

‘बिना मुआवजा दिए छीना जा रहा’, 18 दिन से धरने पर सोतई गांव के किसान, बोले- ‘यही एक सहारा’

पहले दादा-पिता ने पहनी सेना की वर्दी, अब बेटी बनी लेफ्टिनेंट, पूरे गांव ने दिल खोलकर किया स्वागत