Last Updated:
Jhajjar KMP Accident: हरियाणा झज्जर जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ है और गोगामेड़ी धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कैंटर से टकराई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हैं.
हरियाणा के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं. अब झज्जर जिले में हादसा हुआ है.
झज्जर. हरियाणा के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं. अब झज्जर जिले में हादसा हुआ है और 2 श्रद्धालुओं की मौत, 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें 3 की हालत गम्भीर है और उन्हें पीजीआई रोहतक भेजा गया है.
जानकारी के अनुसार, झज्जर के मांडोठी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी और केंटर में टक्कर हो गई थी. गोगामेड़ी धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कैंटर से जा टकराई.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालु गए थे और फिर घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखा गया है. अस्पताल में भर्ती महिला शांति ने बताया कि ट्रक वाला हमारी गाड़ी को टक्कर मारने के बाद भाग गया. एक अन्य सवार ने राजेश ने बताया कि चंदौस के सभी लोग रहने वाले हैं.
घायलों का कहना है कि उनकी गाड़ी धीरे चल रही थी और कैंटर चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और कैंटर समेत फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य संभाला. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर केएमपी एक्सप्रेस-वे पर यातायात को सुचारू कराया. मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. वहीं घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.
लगातार हो रहा हादसे
गौर रहे कि केएमपी पर लगातार हादसे हो रहे हैं. हाल ही में नूंह, सोनीपत और पलवल में हुए तीन हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई थी. 1 सितंबर को पलवल के महेशपुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक से टकर में 6 श्रद्धालुओं की मौत और 14 लोग घायल हुए. श्रद्धालु राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी से दर्शन कर लौट रहे थे और मैनपुरी जा रहे थे. 4 सितंबर को सोनीपत के खरखौदा में KMP पर मजदूरों से भरी ईको गाड़ी हादसे का शिकार हुई. कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले नूंह में भी तीन लोगों की जान गई थी.
About the Author














