हरियाणा के नूंह में ACB का डबल एक्शन,  SHO और शिक्षा विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

On: September 9, 2026 1:27 AM
Follow Us:

Last Updated:

Nuh Bribe: हरियाणा के नूंह में एंटी करप्शन ब्यूरो ने खाकी और शिक्षा विभाग पर शिकंजा कसा. पुन्हाना थाना प्रभारी 50 हजार और शिक्षा विभाग का कर्मचारी 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार. कुल 75 हजार की रिश्वत के दो मामले पकड़े गए हैं.

ख़बरें फटाफट

हरियाणा के ACB का डबल एक्शन,  SHO और शिक्षा विभाग का कर्मचारी रिश्वतZoom

पुन्हाना शहर थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

नूंह. हरियाणा के नूंह जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए खाकी और शिक्षा विभाग दोनों पर शिकंजा कसा है. पहली कार्रवाई में पुन्हाना शहर थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरी कार्रवाई में जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया.

एंटी करप्शन ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार पुन्हाना शहर थाना प्रभारी कुंदन को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैप किया गया था. जैसे ही टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, उसने स्थिति को भांप कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया. फिलहाल टीम उससे पूछताछ कर रही है. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. आरोपी इंस्पेक्टर रेप केस में नाम हटाने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत मांग रहा था.

एंटी करप्शन ब्यूरो के अनुसार दूसरी कार्रवाई में पकड़ा गया आरोपी जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में कार्यरत है. आरोपी की पहचान शाकिर पुत्र अलजु निवासी घुड़ावली के रूप में हुई है.

शिक्षक से मांगी थी रिश्वत

आरोप है कि उसने अपने ही विभाग के एक शिक्षक से मेडिकल बिल पास करने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. कुल मिलाकर एक ही दिन में 75 हजार रुपये की रिश्वत के दो मामलों में दो सरकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी से जिले में भ्रष्ट अधिकारियों में दहशत है. एसीबी अम्बाला इंस्पेक्टर राजेन्द्र  का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में 2 सहेलियों ने आपस में की शादी, दोनों के पतियों का दावा- बच्चों समेत फरार, ‘माई वाइफ’ और ‘बाबू’ वाली चैट आई सामने

हरियाणा में हड़ताली 357 सफाई कर्मचारी काम पर लौटे, हर महीने 2000 रुपये जोखिम भत्ता देने की अधिसूचना जारी

Lauki ki kheti : पत्तियों पर काला धब्बा, सूख रहा पौधा…लौकी के पीछे पड़ा एन्थ्रेक्नोज, ये कैसा रोग?

फरीदाबाद के 51 गांवों की जमीन उगलेगी सोना, कहीं आपका प्लॉट भी तो इसमें शामिल नहीं? यहां देख लें पूरी लिस्ट

गुरुग्राम में 2 साल की मासूम की मौत, घर के बाहर भाई के साथ खेलते वक्त कार ने कुचला, दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज आया सामने

मछली पालन शुरू करने पर SC किसानों को मिलेगी सब्सिडी, तालाब से चारे और जाल तक पर मदद, जानिए पूरी स्कीम