Haryana News: हरियाणा में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीन नगर निगमों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
BJP ने पंचकूला से श्यामलाल बंसल, सोनीपत से राजीव जैन और अंबाला से अक्षिता सैनी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधते हुए दो वैश्य समुदाय और एक सैनी समुदाय के उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। श्यामलाल बंसल और राजीव जैन लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवार तय किए हैं। पार्टी ने पंजाबी, सैनी और ब्राह्मण समुदाय का संतुलन बनाने की कोशिश की है।
कांग्रेस ने सोनीपत नगर निगम के लिए कमल दीवान और अंबाला मेयर पद के लिए कुलविंद्र कौर का नाम फाइनल किया है। वहीं, पंचकूला नगर निगम सीट के लिए पार्टी ने अगले दिन सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किया।
मुकाबला दिलचस्प होने के आसार
दोनों प्रमुख दलों द्वारा अलग-अलग सामाजिक समीकरण साधने के चलते इन नगर निगम चुनावों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही अब चुनावी अभियान भी तेज होने की उम्मीद है।
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html













