Haryana Court Clerk Recruitment: हरियाणा क्लर्क भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 17 अगस्त को होंगे जारी, 24 से शुरू होगी परीक्षा | Sarkari Naukri

On: August 1, 2026 10:15 AM
Follow Us:

Haryana Court Clerk Exam 2026, Haryana Court Clerk Exam 2026 Admit Card Date, SSSC Haryana Clerk recruitment 2026 exam schedule, Haryana subordinate courts clerk CBT exam date, Punjab and Haryana High Court clerk vacancy 2026, SSSC clerk exam mock test link August 2026, Haryana Court Clerk exam pattern and preparation details, हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026, एसएसएससी क्लर्क परीक्षा, कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड, हरियाणा सरकारी नौकरी
कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Haryana Court Clerk Exam 2026 Update: हरियाणा की अदालतों में क्लर्क पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सोसायटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट (CBT) का आयोजन 24 अगस्त से 7 सितंबर 2026 के बीच पंजाब और हरियाणा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 17 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

24 अगस्त से 7 सितंबर तक होगी CBT परीक्षा

SSSC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा की अधीनस्थ अदालतों में क्लर्क पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी दिशा-निर्देश उनके ई-एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा की तारीख, शिफ्ट या परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की तैयारी करें।

17 अगस्त को जारी होंगे एडमिट कार्ड

हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 से SSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.gov.in पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक फोटो आईडी कार्ड साथ लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें। SSSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी के लिए केवल SSSC की वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही अंतिम मानें।

8 अगस्त से मिलेगा मॉक टेस्ट का मौका

ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली को समझने के लिए SSSC उम्मीदवारों के लिए 8 अगस्त 2026 से डेमो/मॉक टेस्ट लिंक उपलब्ध कराएगा। इस मॉक टेस्ट की मदद से अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के पैटर्न, स्क्रीन इंटरफेस और प्रश्न हल करने की प्रक्रिया को समझ सकेंगे। मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन में भी मदद करेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे वास्तविक परीक्षा से पहले इस सुविधा का उपयोग जरूर करें, ताकि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान किसी तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now