Haryana crime: रेवाड़ी में लग्न समारोह में गोली मारकर की थी हत्या, पडोसी ही निकले दोनो हत्यारें

On: November 2, 2025 3:02 PM
Follow Us:

Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव पीथड़ावास में शुक्रवार रात एक लग्न समारोह के दौरान 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मनेठी निवासी तरुण उर्फ मोनी और जड़थल निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया है।Haryana crime

 

पुलिस के अनुसार, बधराणा निवासी इंद्रजीत की गर्दन में जितेंद्र उर्फ जीतू ने गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही मारपीट, रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।Haryana crime

तेजी से बढ रहे अवैध हथियार : रेवाडी जिले में अवैध हथियारों की तस्करी तेजी से बढ़ रही है और यह आसानी से युवाओं तक पहुंच रही है। इसके चलते हत्या और फायरिंग की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कार्यशैली पर उठे सवाल:   लोगो ने रेवाड़ी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि वारदात शुक्रवार रात हुई थी, लेकिन एफआईआर शनिवार दोपहर दर्ज की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरू में मामले को दबाने की कोशिश की थी। अब पकडे तो वाह वाह लूट रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता