Haryana: हरियाणा में पुलिस और गैंग के बीच मुठभेड़, दो इनामी बदमाश समेत 7 गिरफ्तार

On: May 22, 2026 11:14 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से बड़ी खबर आ रही है। गुरुवार रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब CIA नारनौल की टीम और पादरी गुलेल गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो घायल बदमाशों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो इनामी बदमाश भी शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि पादरी गुलेल गैंग के सदस्य महेंद्रगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर CIA टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को पहले नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके से पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मैगजीन के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे गुलेल, सरिया और वायर कटर भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैंग के सदस्य पहले भी लूट, रंगदारी, फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से एक आरोपी पर 15 हजार रुपये और दूसरे पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस सफल ऑपरेशन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक ने संयुक्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में बेड से हाथ-पैर बंधे युवक की संदिग्ध मौत, रैपिडो चलाता था कपिल, अचानक हो गया था लापता

हरियाणा के करनाल में इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस वाले सस्पेंड, युवक जैकी की हत्या का भी केस दर्ज, हिरासत में गई थी जान

हरियाणा के पहले नार्को-टेरर केस में ATS की बड़ी कार्रवाई, दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार, पंचकूला के अलिफ लैला क्लब पर की थी फायरिंग

गुरुग्राम में रियल एस्टेट कंपनी पर देह व्यापार का रैकेट चलाने का आरोप, जांच के लिए एसआईटी गठित

B.ED कर रही युवती 7 महीने से बच्चों को पढ़ा रही थी फ्री ट्यूशन, पुलिस ने पूछे सवाल- तब खुला असली राज

Hair Care : अच्छा तेल या महंगा शैंपू लगाने से नहीं रुकेगा बालों का झड़ना, शरीर की ये दो समस्याएं असली दुश्मन