हरियाणाः दोस्त…दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा! कुरुक्षेत्र में अवैध संबधों में बाधा बन रहे पति की हत्या, पत्नी और आशिक गिरफ्तार

On: July 21, 2026 1:54 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दुकानदार राजू की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है. पत्नी और दोस्त मोहित पर हत्या का शक जताया गया था और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. राजू ने पिता से अपनी हत्या का अंदेशा जाहिर किया था.

ख़बरें फटाफट

दोस्त...दोस्त ना रहा, प्यार प्यार ना रहा! पति की हत्या में पत्नी प्रेमी अरेस्टZoom

पुलिस को राजू की पत्नी का भी मामले में शामिल होने का शक था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के सांवला गांव में राज कुमार उर्फ राजू (40) ने अपने पिता से पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताई थी. उसने अपने दोस्त मोहित के उसकी पत्नी के साथ प्रेम-प्रसं और अवैध संबंध होने का शक भी जताया था. पुलिस को राजू की पत्नी का भी मामले में शामिल होने का शक था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी. रिमांड के बाद पुलिस मामले में खुलासा कर सकती है. पुलिस आज आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही करवाएगी. साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद करना है.

दरअसल, मुनियापुर गांव के मोहित ने करीब 3 महीने पहले राजू की दुकान पर आना-जाना शुरू किया था. इसी दौरान उसने पहले राजू से दोस्ती की. इस दौरान उसकी राजू की पत्नी के साथ बातचीत होनी लगी. राजू को मोहित पर शक होने लगा, तब उसने मोहित को उसकी पत्नी से बातचीत करने के लिए टोका.

प्रेम-प्रसंग का हुआ शक

राजू ने अपने पिता राजेंद्र को भी बताया कि उसे पत्नी और मोहित की बातचीत पर शक है. साथ ही उसने आशंका जताई कि कहीं मोहित उसे रास्ते से न हटा दे. जब राजू को इसकी भनक लगी तो उसने आरोपी को टोका. इतना ही नहीं, उसने अपने पिता से भी कहा था कि कहीं मोहित उसे रास्ते से न हटा दे. राजू की यह आशंका सच साबित हुई.

इसी बीच आरोपी मोहित 18 जुलाई की रात राजू को उसकी दुकान पर लेने पहुंचा. आरोपी उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गया. जहां उसने राजू को शराब पिलाई. जैसे ही राजू को नशा हुआ, आरोपी मोहित ने परने से गला घोंटकर राजू को मौत के घाट उतार दिया. बाद में उसका शव सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया.

सुबह गुरुद्वारे के पास मिला शव

अगले दिन 19 जुलाई की सुबह करीब साढ़े 5 बजे गांव के ही दासा राम ने गुरुद्वारे के पास राजू का शव पड़ा देखा. उन्होंने तुरंत परिवार को सूचना दी. परिवार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस को सूचना देकर बुलाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी मोहित के बाद राजू की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी करीब 4 महीने पहले ही दुबई से वापस आया था. इसी दौरान आरोपी सुषमा से मिलने के लिए राजू की दुकान पर जाता था.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

आर्मी के पूर्व डिप्टी चीफ को ‘कायर’ कहना पड़ा भारी, IAF के रिटायर्ड कैप्टन को 4 महीने की जेल

बाहर निकलते पेट को समझ रही थी मोटापा, 44 साल की महिला ने जब कराई जांच, सच जानकर रह गई हैरान

Kisan Andolan LIVE: सिंघु और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर दिल्ली NH बंद, पुलिस ने सैंकड़ों किसान हिरासत में लिए

गुरुग्राम के सोसाइटी में बास्केटबॉल ग्राउंड में खेलते समय पोल टूटकर युवक पर गिरा, घायल अस्पताल में भर्ती

दिल्ली कूच से पहले अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोका गया, भारी पुलिस बल तैनात, नेशनल हाईवे बंद

Exam Paper Leak News: पंजाब फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, 7 मास्टरमाइंड समेत 35 लोग हिरासत में