Haryana Lado Laxmi Yojna: रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार दे सकती है महिलाओं को तोहफा, हर महीने मिलेंगे ₹2100

On: August 4, 2025 8:03 AM
Follow Us:
Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2100, जानें आवेदन प्रक्रिया

Haryana Lado Laxmi Yojna: हरियाणा की महिलाएं इस बार रक्षाबंधन (9 अगस्त) को सरकार से एक बड़े तोहफे की उम्मीद कर सकती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य में ‘Haryana Lado Laxmi Yojna’ की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसके तहत हर पात्र महिला को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।


क्या है Haryana Lado Laxmi Yojna?

प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने इस योजना को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
उन्होंने बताया कि योजना को चार चरणों में लागू किया जाएगा और पहले चरण में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • पहला चरण: सालाना आय ₹1.80 लाख से कम

  • लाभार्थियों की अनुमानित संख्या: करीब 50 लाख महिलाएं

  • महीना दर लाभ: ₹2100 प्रति महिला


Haryana Lado Laxmi Yojna रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?

सरकार इस योजना के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रही है।

  • जैसे ही पोर्टल लॉन्च होगा, पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।

  • योजना की फाइनल रिपोर्ट सामाजिक न्याय विभाग ने CM कार्यालय को भेज दी है।

संभावना है कि योजना का औपचारिक ऐलान रक्षाबंधन के दिन (9 अगस्त) को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर सकते हैं।


चुनावी वादा अब हकीकत बनने की ओर

आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान BJP ने वादा किया था कि राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने ₹2100 आर्थिक सहायता दी जाएगी।
अब 9 महीने बाद, यह योजना लाडो लक्ष्मी योजना के नाम से सामने आ रही है।


योजना के लाभ:


हरियाणा सरकार की यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक ऐतिहासिक कदम बन सकती है। अगर सब कुछ तय प्लान के अनुसार हुआ, तो 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को सबसे बड़ा उपहार मिल सकता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now