Haryana: हरियाणा के इस जिले में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध गलियों और प्लाटों की नींव उखाड़ी

On: May 2, 2026 5:22 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में नगर निगम की डीटीपी ब्रांच ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान कुल 29 कच्ची-पक्की गलियों और 18 प्लॉट्स में बनाई जा रही नींव को तोड़ दिया गया।

नोटिस के बावजूद जारी था निर्माण

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, कॉलोनाइजरों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत तीन बार नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें निर्माण कार्य रोकने और जमीन को दोबारा कृषि योग्य बनाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध रूप से प्लॉटिंग और सड़क निर्माण जारी रहा।

अब दर्ज होंगे केस, गिरफ्तारी के आदेश

प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए अधिनियम की धारा 350-सी के तहत कॉलोनी काटने वाले मालिकों और डीलरों पर पुलिस केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस अभियान के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

किन-किन जगहों पर हुई कार्रवाई

कुटानी रोड के पास पावर हाउस के नजदीक 15 सड़कें और 8 नींव तोड़ी गई। वर्मा चौक (जगदीश कॉलोनी के सामने) 6 गलियां और 3 नींव हटाई गई। कुटानी रोड पर एक अन्य साइट 8 नींव और 5 अन्य निर्माण ध्वस्त किए गए।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध कॉलोनियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Organic Waste series-3: कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

पिता का ऑनलाइन अंतिम संस्कारः जब अंतिम सांसें गिन रहे थे शिव चरण तो बेटियों ने वृद्धाआश्रम संचालक आनंद से क्या कहा था?

करनाल में बीच बाजार में युवक का मर्डर, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से बदमाशों ने बीरू के सिर में मारी गोली

बिग बॉस के सेट पर पर किया वादा नहीं किया पूरा, चंडीगढ़ कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को भेजा नोटिस

गुरुग्राम में 5 घंटे से मूसलाधार बारिश, पानी-पानी हुआ शहर, पुलिस बोली- आज वर्क फ्रोम होम ही करें, कई इलाके डूबे

हिसार में कावंड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी समेत 12 साल की बच्ची घायल, 5-6 बदमाश बाइक पर थे सवार