Haryana News: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली फरलो, 21 दिन के लिए जेल से बाहर आया राम रहीम

On: August 25, 2026 9:39 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। रक्षाबंधन के मौके पर मिली इस फरलो के तहत राम रहीम मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 6 मिनट पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। यह 17वीं बार है जब वह जेल से बाहर आया है।

गुरमीत राम रहीम को 2017 में साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सुनारिया जेल में सजा काटने के लिए भेजा गया था। तब से वह कई बार फरलो और पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है। इस बार उसे 21 दिनों की फरलो दी गई है। राम रहीम की फरलो को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, फरलो के दौरान उसके लिए निर्धारित शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। जेल से बाहर आने के बाद वह कहां रहेगा और किन गतिविधियों में शामिल होगा, इसे लेकर प्रशासन की ओर से तय नियम लागू रहेंगे।

20 साल की सजा काट रहा है राम रहीम

बता दें कि गुरमीत राम रहीम सिंह को 2017 में दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया गया था। इसके बाद उसे 20 साल की सजा सुनाई गई थी। वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। अब 21 दिन की फरलो मिलने के बाद वह एक बार फिर जेल से बाहर आया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now