Haryana News: हरियाणा के हिसार में खूनी वारदात! पुरानी रंजिश में 20 वर्षीय युवक की ईंट मारकर हत्या

On: October 30, 2026 8:52 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हिसार में हत्या की वारदात से दहल उठा है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) की लेबर कॉलोनी में वीरवार देर रात 20 वर्षीय युवक सन्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि 3 से 4 युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल सन्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपियों और मृतक के बीच 3 से 4 दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद की रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक सन्नी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की लेबर कॉलोनी का ही निवासी था। उसके पिता और बड़ा भाई भी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वीरवार रात करीब 11 बजे सन्नी अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 3 से 4 युवकों ने उसे घेर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों और सन्नी के बीच पहले पुरानी कहासुनी को लेकर बहस हुई।

सिर पर ईंट से किए कई वार, मौके से फरार हुए आरोपी

बहस के दौरान मामला अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि युवकों ने पास में पड़ी ईंट उठाई और सन्नी के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले में 3 से 4 युवकों पर हत्या का आरोप लगा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now