हरियाणा को मिलेगी ऐतिहासिक सौगात, 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे शहीद स्मारक का लोकार्पण, अनिल विज ने दी जानकारी

On: October 29, 2026 10:48 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंबाला छावनी में निर्मित ‘‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’’ का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड में एक जनसभा को भी अमित शाह सम्बोधित करेंगे। 

उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य उन सभी वीरों को सम्मान देना है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और जिनके योगदान को उचित पहचान नहीं मिल पाई। वहीं, विज ने दावा किया कि 1857 की क्रांति के बाद सितंबर, 1857 में अंबाला छावनी में 5वीं और 60वीं नेटिव इन्फैंट्री के परेड ग्राउंड में महज 10 मिनट के भीतर 135 सैनिक मारे गए, 33 को बंदी बना लिया गया और लगभग 40 सैनिक भागने में सफल रहे।

अनिल विज ने आगे जानकारी दी कि लगभग 22 एकड़ में फैला यह स्मारक एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक है और 1857 की क्रांति को समर्पित देश का पहला स्मारक है। उन्होंने कहा कि स्मारक के भीतर अंबाला छावनी से शुरू होकर देश के विभिन्न हिस्सों में लड़ी गई लड़ाई के प्रमुख घटनाक्रमों को पुनर्निर्मित कर प्रदर्शित किया गया है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को शहीद स्मारक का भ्रमण कराने का निर्णय लिया है और इस संबंध में आदेश भी जारी किए जा चुके हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now