Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में कितनी है 10 ग्राम सोने की कीमत? जानिए आज का गोल्ड-सिल्वर रेट | Haryana

On: October 29, 2026 1:36 PM
Follow Us:

Haryana Gold Rate Today, Gold Price Today, Silver Rate Today, 24K Gold Price, 22K Gold Rate, Gold Silver Price Haryana, हरियाणा सोने का भाव, आज का गोल्ड रेट, चांदी का भाव, सोने चांदी की कीमत
हरियाणा में आज गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Haryana Gold-Silver Price 29 October 2026: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। शादी का सीजन भी शुरू होने में भी अब महज कुछ सप्ताह बाकी हैं। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा वक्त है। हरियाणा में गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। राज्य के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 1,43,950 रुपये पहुंच गया है। चांदी का भाव अलग-अलग शहरों में 220 से 230 रुपये प्रति ग्राम के बीच बताया गया है। हालांकि खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा भाव जरूर कंफर्म कर लें।

हरियाणा में आज 10 ग्राम सोने का भाव

हरियाणा में 24 कैरेट सोने की कीमत बुधवार को 1,43,290 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यह बढ़कर गुरुवार को 1,43,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,350 रुपये से बढ़कर 1,31,950 रुपये हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,470 रुपये से बढ़कर 1,07,960 रुपये और 14 कैरेट सोने का भाव 83,590 रुपये से बढ़कर 83,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चारों श्रेणियों में सोने की कीमतों में तेजी आई है। हालांकि हरियाणा के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर हो सकता है।

आज हरियाणा में चांदी का भाव जान लें

हरियाणा में चांदी की कीमत 220 से 230 रुपये प्रति ग्राम के बीच बताई गई है। इस हिसाब से 10 ग्राम चांदी का भाव लगभग 2,200 से 2,300 रुपये और एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,20,000 से 2,30,000 रुपये बैठती है। शहर, स्थानीय मांग और विक्रेता के अनुसार कीमत में अंतर हो सकता है। ध्यान रखें कि आभूषण की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज, लागू GST और अन्य शुल्क जुड़ सकते हैं। इस वजह से दुकान पर चुकाई जाने वाली राशि केवल चांदी के घोषित भाव से अधिक हो सकती है। इसलिए कुछ भी खरीदने से पहले एक बार स्थानीय ज्वेलर्स के यहां रेट जरूर चेक करें।

सोना-चांदी खरीदने से पहले ये बातें रखें ध्यान

सोने और चांदी के भाव दिनभर में बदल सकते हैं। इसलिए गहने खरीदने से पहले अपने शहर के ज्वेलर से मौजूदा कीमत की पुष्टि करें। सोने की खरीदारी के दौरान उसकी शुद्धता, हॉलमार्क और हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर की जांच करना भी जरूरी है। ध्यान रखें कि आभूषण की अंतिम कीमत में मेकिंग चार्ज, लागू GST और अन्य शुल्क जुड़ सकते हैं। इसलिए सोना-चांदी खरीदते वक्त हर बात का ध्यान रखें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस में टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे घायल, बालाजी से लौट रहे थे

चंडीगढ, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कब निकले चांद, पंजाब-हरियाणा में क्या मौसम बढ़ाएगा इंतजार?

करनाल में बिजली बिल विवाद में पुत्रवधू ने बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो में दिखी क्रूरता

अंबाला में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 1 साल के मासूम की मौत

पलवल में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से मजदूर की मौत

नाकाम हुई पाकिस्तान की नापाक साजिश, ISI का मोहरा कुलवंत अली फरीदाबाद से अरेस्‍ट, फाजिल्का ग्रेनेड हमले का था मास्टरमाइंड