Haryana News: हरियाणा के अंबाला में भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक की मौत, 13 लोग घायल

On: July 3, 2026 10:48 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब सरसीनी मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे के घायल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 13 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी की बस में सवार कर्मचारी लालड़ू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरसीनी मोड़ के पास एक पिकअप वाहन और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की चपेट में एक बाइक चालक भी आ गया, जो अपनी पत्नी को कंपनी में छोड़ने जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। घायलों ने बताया कि पिकअप वाहन ने अचानक बस को टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।

639186974954967909 Also read: Haryana News: हरियाणा के पानीपत में बेखौफ बदमाशों का आतंक, पेट्रोल पंप को लूटा; सेल्समैन को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

वहीं हादसे में जान गंवाने वाले बाइक चालक के भाई सूर्यकांत ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी को छोड़ने गया था और लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे पंजाब पुलिस के कर्मी मनिंदर सिंह ने बताया कि अंबाला शहर नागरिक अस्पताल से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, इस दिन के लिए घर से काम करने की सलाह

मुंबई में Happening Haryana 2.0 का जोरदार आगाज, निवेशकों ने हरियाणा की नीतियों की जमकर सराहना की

Haryana News: ‘हरियाणा आपसे दूर नहीं…’ मुंबई में CM सैनी का प्रवासी हरियाणवियों को बड़ा संदेश

हरियाणा में चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, सरकार ने लागू की स्टॉक सीमा, व्यापारियों के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

HTET 2025 Result: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई

Haryana News:सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देना कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पड़ा भारी, पार्टी के नेता ने ही खोल दिया मोर्चा