Haryana News: फरीदाबाद जेल में बंदी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने कारागार विभाग से मांगी रिपोर्ट

On: July 9, 2026 2:50 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में एक विचाराधीन बंदी की न्यायिक हिरासत के दौरान हुई मौत के मामले को हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने इस मामले में कारागार विभाग से विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए व्यापक जांच के निर्देश जारी किए हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच केवल मौत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि कहीं बंदी के साथ किसी प्रकार की प्रताड़ना, चिकित्सा सुविधा में लापरवाही या मानवाधिकारों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

सीसीटीवी और मेडिकल रिकॉर्ड भी होंगे जांच का हिस्सा

आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने निर्देश दिए हैं कि मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को जांच के दायरे में लाया जाए। इसमें जेल परिसर के सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, उपचार से जुड़े दस्तावेज और अन्य संबंधित रिकॉर्ड शामिल हैं, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Haryana News हरियाणा के फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परि 86099 Also read: Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

कारागार विभाग से मांगी जवाबदेही

मानवाधिकार आयोग ने कारागार विभाग से पूरे घटनाक्रम पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग यह भी जांच करेगा कि जेल प्रशासन ने बंदी को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई थी या नहीं और जेल नियमों का पालन किया गया या नहीं। आयोग ने संकेत दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी स्तर पर लापरवाही या मानवाधिकारों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड – आरती सिंह राव

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

फरीदाबाद में महिला टीचर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

चोर गिरोह की 8 महिलाएं गिरफ्तार, तेजधार हथियार बरामद

Latest Update: Air India Flight से मेलबर्न जाने वाले यात्री परेशान, छः घंटे देरी से भरी उड़ान

हरियाणा को नशामुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी जरूरी, CM सैनी ने कहा – राज्य में विभिन्न स्तरों पर गठित होंगे नशा-विरोधी कार्य बल