Haryana News: चरखी दादरी गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद आरोपी ‘रोहित उर्फ कातिया’ गिरफ्तार

On: August 7, 2026 6:40 PM
Follow Us:

Charkhi Dadri Firing Case: हरियाणा के चरखी दादरी में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने ‘रोहित उर्फ कातिया’ नाम के एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, बीते दिन सिटी थाने के ठीक सामने कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में 7 लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान अंकित, कीर्तिमान, सूरज, अंकित (भिवानी), विजय उर्फ सन्नी, कृष्ण और अमित के रूप में हुई है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि तीन हमलावर पैदल आए और गाड़ी को ककर करीब  15-20 राउंड फायरिंग की। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी भागते हुए नजर आए। वहीं, घटना के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया, जिसने रोहित गोदारा गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली।

हरियाणा शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं में 95 या ज्यादा अं 87256 Also read: Haryana News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं में 95% या ज्यादा अंक वालों को मिलेगी मेरिट में जगह, मिलेगा वजीफा

गोदारा गैंग का ऑडियो मैसेज

जानकारी के अनुसार, रोहित गोदारा गैंग के सदस्य ने खुद को नवीन बॉक्सर बताया और इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली। उसने दावा किया कि यह हमला अमित फतेहगढ़ी को निशाना बनाकर किया गया था। इस हमले में 2 लोगों की मौत भी हुई है, जिसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग लेता है।

इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने तुरंत छानबीन कर दी थी। मौके से कई सबूत जुटाए गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। इसके अलावा CCTV फुटेज भी खंगाली गई, जिसमें आरोपियों को भागते हुए देखा गया था।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now