Hansi road accident: हरियाणा के हांसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, इलाके के नेहरू कॉलेज के पास आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को एक प्राइवेट बस और डम्पर की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शुरूआती जांच में बस बरवाला से हांसी की ओर आ रही थी। लेकिन नेहरू कॉलेज के पास आते समय यह हादसा हो गया।
Haryana News: हांसी में बस और डम्पर की जोरदार टक्कर, हादसे में करीब 20 लोग घायल
By वैशाली वर्मा
On: October 4, 2026 7:39 PM











