Haryana News: रेवाड़ी जिले के कृषि महाविद्यालय बावल के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक को हरियाणा सरकार ने पदोन्नत करते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में शिक्षा विस्तार निदेशक (डीईई) के पद पर नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति को लेकर अरावली क्लब ने उनको बधाई दी है।
बता दें कि प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने अपने कार्यकाल के दौरान हजारों विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी बल्कि उन्हें व्यवहारिक जीवन के लिए भी प्रेरित किया। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की, जिसका लाभ सीधे तौर पर विद्यार्थियों और किसानों को काफी फायदा मिला।Haryana News
डॉ. कौशिक की नई जिम्मेदारी से कृषि क्षेत्र में नवाचार और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद जताई जा रही है। उपलब्धि पर अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी और धारूहेड़ा नैचुरल एग्रो फार्म की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी गई है। क्लब के प्रधान यशपाल खोला ने कहा कि डॉ. कौशिक का यह पदभार संभालना पूरे किसान समाज के लिए गर्व की बात है ।











