Haryana News: सोनीपत-गोरड़ रूट पर फिर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, ग्रामीणों को मिली राहत

On: August 26, 2025 7:13 PM
Follow Us:
Haryana News

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोनीपत-गोरड़ रोडवेज बस सेवा को दोबारा शुरू कर दिया है। यह सेवा करीब एक सप्ताह से बंद थी। अब इस रूट पर बस चलने से ककरोई, भदाना, खेड़ी, निरथान, बिधलान, सिलाना और गोरड़ समेत एक दर्जन गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। Haryana News

निजी वाहनों पर निर्भर थे ग्रामीण

इस रूट पर पहले निजी बसें संचालित होती थीं, लेकिन उनके बंद होने के बाद रोडवेज विभाग ने सरकारी बस सेवा शुरू की थी। हालांकि, 17 अगस्त से यह बस सेवा भी बंद हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें सफर के लिए निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा था, जो महंगे और असुविधाजनक साबित हो रहे थे। Haryana News

ग्रामीणों की बड़ी मांग हुई पूरी

ग्रामीण लगातार इस रूट पर बस सेवा को नियमित करने की मांग उठा रहे थे। उनका कहना था कि सोनीपत शहर आने-जाने के लिए उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अब बस सेवा शुरू होने से उनकी रोजमर्रा की आवाजाही सुगम हो जाएगी। Haryana News

परिवहन मंत्री पहले ही दे चुके निर्देश

ग्रामीणों का कहना है कि परिवहन मंत्री अनिल विज पहले ही निर्देश दे चुके हैं कि हर गांव तक रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। ऐसे में सोनीपत-गोरड़ रूट पर दोबारा बस सेवा शुरू होने से न सिर्फ लोगों को राहत मिलेगी बल्कि निजी वाहनों की मनमानी और महंगे किराए से भी छुटकारा मिलेगा। Haryana News

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा 6 गांवों की करीब 3,625 एकड़ जमीन शामिल

हरियाणा में बनेगी नई IMT, दो जिलों के गांवों की जमीन के रेट छुएंगे आसमान, 6 गांवों की करीब 3,625 एकड़ जमीन शामिल

हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक

हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक, टेंडर प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

हरियाणा

हरियाणा में 65 साल की बुजुर्ग महिला को सरकारी सिस्टम ने बना दिया 8 माह की दुधमुंही बच्ची, पेंशन के लिए एक साल से भटक रहा परिवार

New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

नमो भारत ट्रेन

हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, पहले चरण में यहां से यहां तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरी डिटेल

School Holiday

School Holiday: हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज, यहां 23 जनवरी को बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल