Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

On: October 12, 2026 1:33 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी शहर के महाराजा अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि नवजात बच्ची सुरक्षित है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। वहीं, डॉक्टर ने लापरवाही के आरोपों को नकार दिया।

जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला संघी का बास निवासी पूनम की डिलीवरी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर से गलत नस कट गई, जिसके कारण महिला की ब्लीडिंग नहीं रुक पाई। उनका कहना है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण पूनम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर रोष जताया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।

इस संबंध में महाराजा अस्पताल की डॉक्टर दीप्ति ने इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार किया। उनके अनुसार, महिला को साइलेंट अटैक आया था। महिला की मौत के कारणों को लेकर परिजनों और डॉक्टर के दावों में अंतर है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now