हरियाणा मौसम अपडेट: 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, इन ज़िलों में शुरु हुई झमाझम बारिश

On: August 18, 2025 9:11 AM
Follow Us:
हरियाणा मौसम अपडेट, Haryana Weather Update

हरियाणा मौसम अपडेट। हरियाणा में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच पानीपत और यमुनानगर में तेज बारिश दर्ज की गई है जबकि हिसार, झज्जर और कुरुक्षेत्र में घने बादल छाए हुए हैं।

हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर है। रविवार शाम 4 बजे हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर 1,78,996 क्यूसेक पहुंच गया, जो इस मानसून सीजन में पहली बार एक लाख क्यूसेक से ऊपर गया। सुरक्षा के लिए बैराज के सभी फ्लड गेट खोल दिए गए। सिंचाई विभाग के अनुसार —

  • 1 लाख क्यूसेक पानी = लो फ्लड

  • 1.5 लाख क्यूसेक = मीडियम फ्लड

  • 2.5 लाख क्यूसेक से ऊपर = हाई फ्लड

पानी के बढ़ते स्तर का असर पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद से लेकर दिल्ली तक देखने को मिल सकता है। कुरुक्षेत्र के कठवा गांव में मारकंडा नदीका पानी भी आबादी में घुस गया है।

इस मानसून का हाल

इस बार हरियाणा में औसतन 13% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 17 अगस्त तक 290 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 329.5 मिमी बारिश हो चुकी है।

  • सबसे ज्यादा बारिश: यमुनानगर (752.6 मिमी)

  • दूसरे नंबर पर: महेंद्रगढ़ (562 मिमी)

  • सबसे कम बारिश: सिरसा (155.2 मिमी)

अगले 3 दिन का मौसम पूर्वानुमान

19 अगस्त:

  • पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर → 50-75% एरिया में बारिश

  • करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम → 25-50% एरिया में बारिश

20 अगस्त:

  • पंचकूला, यमुनानगर → मध्यम से तेज बारिश

  • अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत → 25-50% एरिया में बारिश

21 अगस्त:

  • पंचकूला, यमुनानगर, फरीदाबाद, पलवल → 50-75% एरिया में बारिश

  • बाकी जिलों में 25-50% एरिया में हल्की से मध्यम बारिश

गर्मी में सिरसा टॉप पर

फिलहाल सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला है। रविवार को यहां तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now