Haryana Weather Alert: हरियाणा में घना कोहरा, आज भी बारिश के आसार; 8 जिलों में येलो अलर्ट

On: February 2, 2026 8:20 AM
Follow Us:
Haryana Weather Alert

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना से अति घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन और यातायात दोनों प्रभावित हुए। सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल समेत जीटी रोड बेल्ट के जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई। कई इलाकों में दृश्यता 5 मीटर से भी नीचे चली गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के आठ जिलों के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के आसार हैं, जिसका सीधा असर कोहरे की तीव्रता पर पड़ेगा।

रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। भिवानी (AWS) में राज्य का सबसे अधिक तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रेवाड़ी और आसपास के जिलों में मौसम साफ जरूर रहा, लेकिन ठंड से अभी राहत नहीं मिली है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद अब उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, लेकिन सुबह और शाम ठंड का असर साफ तौर पर महसूस किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में बढ़ी नमी के कारण हरियाणा में आगामी तीन से चार दिनों तक सुबह के समय घना से अति घना कोहरा छाया रह सकता है। फरवरी महीने के पहले पखवाड़े तक ठंड का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जबकि दूसरे पखवाड़े में धीरे-धीरे ठंड के तेवर कमजोर पड़ने लगेंगे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में एक साथ 3 पुलिस कर्मी निलंबित, शराब को करना था नष्ट लेकिन बाहरी व्यक्तियों की मदद से उसे बाजार में बेच दिया

सोनीपत के खरखौदा में महिला पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, रोहतक ACB की बड़ी कार्रवाई

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव को लेकर बड़ा अपडेट, 19 नवंबर को बदलेगा मौसम

हरियाणा में फरवरी की शुरुआत में ही गर्मी के संकेत, 15 दिन पहले बढ़ा तापमान, किसानों की बढ़ी चिंता