पानीत में पुलिस ने चिता से उठाई 20 साल की विवाहिता की लाश, चुपके से अंतिम संस्कार कर रहा था पति, एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

On: October 1, 2026 11:22 AM
Follow Us:

Last Updated:

पानीपत में पूनम की संदिग्ध मौत. पति विशु शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर रहा था, परिजनों ने पुलिस को बुलाया. पुलिस ने शव कब्जे में लिया. पूनम ने लव मैरिज की थी, ससुरालियों से मनमुटाव था.

पुलिस ने चिता से उठाई विवाहिता की लाश, चुपके से कर रहे थे संस्कारZoom

पानीपत.  हरियाणा के पानीपत की साईं कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जब उसका पति विशु कथित तौर पर चुपचाप शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर रहा था तो लड़की के परिजनों को भनक लग गई. उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई. महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाकर चिता से शव को कब्जे में ले लिया.

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पूनम (20) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पूनम और विशु ने करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी. पूनम के भाई की शिकायत के बाद पुलिस शमशान घाट पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

मामले में एक और गंभीर जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि पूनम के पिता ने भी बेटी के प्रेम विवाह से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी.

बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पूनम का ससुरालियों से मनमुटाव रहता था और विवाद के चलते दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे थे. इस दौरान तीन दिन पहले पूनम ने कथित तौर पर संदिग्ध हालात में रसोई में रखा तेजाब पी लिया था और उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मौत की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now