घर पर TV नहीं, BPL का राशन लेने गई मां और बेटी के गोल्ड जीतने की खबर, शूटिंग स्टार नीरू ढांडा के संघर्ष की कहानी

On: September 30, 2026 5:10 PM
Follow Us:

Last Updated:

Shooter Neeru Dhanda Story: जापान में एशियन गेम्स में 2026 में हरियाणा के जींद की नीरू ढांडा ने जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स में शूटिंग में दो गोल्ड मेडल जीते. गरीबी रेखा से नीचे होने के बावजूद नीरू ने यह उपलब्धि हासिल की. जींद की रहने वाली नीरू के परिवार में माता पिता, बहन और एक भाई है.

ख़बरें फटाफट

asian-games-utility

घर पर TV नहीं, BPL का राशन लेने गई मां, शूटिंग स्टार नीरू ढांडा की कहानीZoom

नीरू की मां सुदेश ने बताया कि वह गरीबी रेखा के नीचे हैं और बीपीएल के तहत राशन लेने के लिए डिपो गई थी.

जींद. हरियाणा के जींद की नीरु ढांडा ने जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते हैं. शूटिंग में नीरू ने कमाल किया है. जींद के गांव संगतपुरा की 26 वर्षीय शूटर नीरू ढांडा की मां ने बेटी के बारे में अहम खुलासे किए.

नीरू की मां सुदेश ने बताया कि वह गरीबी रेखा के नीचे हैं और बीपीएल के तहत राशन लेने के लिए डिपो गई थी. 2025 में उनकी बेटी सेना में नायब सूबेदार लगी थी और स्पोर्ट्स कोटे से लगी थी. मां कहती है कि उन्हें बेटी के पदक जीतने की जानकारी नहीं थी. लेकिन चंडीगढ़ से किसी पत्रकार ने उन्हें फोन किया और बताया कि आपकी बेटी ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. नीरू ने वर्ष 2019 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद से खेलों में लगातार मेहनत की.

सुदेश कहती हैं कि उन्होंने पत्रकार को कहा कि वह तो सिल्वर मेडल जीती थी. लेकिन फिर कहा कि नहीं अब गोल्ड जीती है. नीरू की मां ने बताया कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है. एक बेटी की शादी हो चुकी है.  गौर रहे कि नीरू की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. क्योंकि घर की हालत अच्छी नहीं है. दीवारों पर सिलन है और प्लास्टर के ऊपर पेंट भी नहीं किया गया है.

एशियन गेम्स से पहले हो गई थी बीमार

मां कहती हैं कि मुझे इतनी खुशी है कि मन कर रहा है कि अपनी छाती फाड़ दूं. वह कहती हैं कि नीरू ने काफी मेहनत की है. मुझे इतनी खुशी हुई कि वह डिपो से एक पूरी बोरी खुद उठा लाईं.  गौर रहे कि नीरू एशियन गेम्स में महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं. एशियन गेम्स से पहले नीरू को डेंगू हो गया था. और करीब 10 दिन अस्पताल में भर्ती रही. भारतीय टीम 16 सितंबर को जापान रवाना हुई थी, जबकि बीमारी के कारण नीरू 21 सितंबर को जापान पहुंचीं थी.

नीरू के घर पर अब बधाई देने वालों का तांता लगा है.

नीरू की मां ने बताया कि उनकी बेटी मध्य प्रदेश की स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की ओर से खेल रही थी और खेल के दौरान उसे सरकार की तरफ से भी काफी मदद मिली. नीरू की मां ने कहा कि जब नीरू गांव लौटकर आएगी तो उसका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाएगा. बेटी के स्वागत में चूरमा बनाया जाएगा. गांव की बेटी की इस उपलब्धि से ग्रामीणों में भी उत्साह है और सभी को उसके गांव लौटने का इंतजार है. अब गांव की बेटी के स्वर्ण पदक जीतने से संगतपुरा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है.


सीएम नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि म्हारी धाकड़ बेटी नीरू नै तो सोने-चांदी की बरसात करदी. एशियन गेम्स 2026 के ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में लाडो नीरू ने कियानन चेनाई के साथ मिलकर स्वर्ण पदक हासिल किया. बेहतरीन तालमेल, सटीक निशाने और शानदार प्रदर्शन के साथ मिली यह उपलब्धि भारत के लिए गौरव का क्षण है. आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य कामना करता हूं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

होटल में 4 मुजरा पार्टी, महिलाओं को बुलावा, IAS पंकज अग्रवाल ने खूब की थी अय्याशी, रिभव करता था पेमेंट   

हरियाणाः कालका-शिमला हाईवे पर स्टंट करना पड़ा भारी, माफी मांगते नजर आए स्टंटबाज, 45 हजार का काटा चालान, बाइक-स्कूटी जब्त

12 सेकेंड में 8 थप्पड़…फरीदाबाद में मां की ममता भूली फौजी की पत्नी, 2 मासूम बच्चों को पीटा, CCTV में कैद हुई घटना, पड़ोसियों ने बचाया

बिना PUC पेट्रोल-डीजल नहीं और 1054 स्पॉट की पहचान, गुरुग्राम में वायु प्रदूषण कम करने की कवायद, मीटिंग में बड़े फैसले

Asian Games 2026: जींद की नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक | Sports

ED Raid: ₹645 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले की जांच ज्वेलर्स तक पहुंची, चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला में छापेमारी | Chandigarh