चंडीगढ़ में नामी डॉक्टर की बेटी ने थार से 4 बाइकों को रौंदा, लोगों को देने लगी गालियां, शराब के नशे में थी धुत्त

On: September 29, 2026 6:57 PM
Follow Us:

Last Updated:

Chandigarh Thar Accident: चंडीगढ़ के धनास में एक थार ने बाइक सवार युवकों को कुचला. आरोप है कि युवती शराब पीकर गाड़ी चला रही थी. दो युवक घायल हुए, पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया और मेडिकल करवाया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

चंडीगढ़ में नामी डॉक्टर की बेटी ने थार ने 4 बाइकों को रौंदा, पी रखी थी शराबZoom

चंडीगढ़ के धनास इलाके में बीती रात को एक बेकाबू थार ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया.

चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के धनास इलाके में बीती रात को एक बेकाबू थार ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. आरोप है कि कोई युवती थार चला रही थी और उसने बेहताशा शराब पी रखी थी. हादसे के दौरान उसने करीब चार बाइकों को रौंदा और इसमें दो युवक घायल हुए हैं. घटना से जुड़ी वीडियो भी सामने आई हैं. फिलहाल, पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया है और मेडिकल जांच करवाई है.

जानकारी के मुताबिक,  चंडीगढ़ के धनास पुल के पास यह घटना पेश आई है. पुलिस सूत्रों से बड़ी खबर यह लड़की एक नामी डॉक्टर की बेटी है. हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों को चोटें आई हैं और उनकी टांगों में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला चालक के नशे में होने की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि देर रात ही लड़की का मेडिकल करवा दिया गया था.

वीडियो आए सामने

घटना से जुड़ी कुछ वीडियो भी सामने आई है. इसमें युवती बाइकों को टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुकी और फिर आगे जाकर ट्रांसफार्मर की वजह से उसे गाड़ी रोकनी पड़ी.

चंडीगढ़ के सारंगपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार रात तकरीबन 9.30 पर थार कार ने धनास एरिया में मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं और दोनों को अस्पताल दाखिल करवाया गया है. आरोपी महिला का मेडिकल एग्जामिनेशन रात ही करवा लिया गया था. हालांकि, इसमें अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है. क्योंकि जो घायल हैं, उनके बयान दर्ज होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. महिला ने शराब पी रखी थी या नहीं यह मेडिकल रिपोर्ट में हो साफ होगा.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में IDFC  बैंक में 645 करोड़ रुपये के घोटाले में चंडीगढ़, मोहाली समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

सोनीपत में सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरान, अधिकारी के दफ्तर में खाली कुर्सी की उतारी आरती

हिसार में जतिन हत्याकांड में पत्नी आशा भी गिरफ्तार, अश्वनी के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश, गाड़ी के क्लेम का बहाना बनाया था

गुरुग्राम के MG रोड पर फुट ओवरब्रिज और सिकंदरपुर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, GMDA ने शुरू की कवायद, सड़क पर उतरे MD मीणा

IMD Alert Weather Today: 17 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में यलो अलर्ट | State

IMD Alert: आज लगभग पूरे देश में जमकर बरसेंगे बादल, जानें अपने राज्य का हाल, कहीं ऑरेंज अलर्ट तो नहीं | National