Haryana News: HTET 2026 परीक्षा पर बड़ा अपडेट, परीक्षार्थी तैयारी रखें जारी; इसी साल होगा आयोजन

On: September 29, 2026 7:00 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों एवं माननीय न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)-2026 का आयोजन इसी वर्ष करवाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने आगे बताया कि HTET-2026 परीक्षा के आयोजन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रगति पर है। परीक्षा के आयोजन हेतु विभिन्न स्तरों पर आवश्यक तैयारियां एवं प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि HTET-2026 परीक्षा का आयोजन हरियाणा सरकार के निर्देशों एवं माननीय न्यायालय के निर्णय के अनुसार इसी वर्ष किया जाना है। अतः सभी पात्र परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारियां समयानुसार जारी रखें तथा परीक्षा से संबंधित आगामी सूचना एवं कार्यक्रम के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं का अवलोकन करते रहें।

Regarding Press Note HTET 2025 page 0001 9871

उन्होंने कहा कि परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से संबंधित सूचना बोर्ड द्वारा नियमानुसार एवं समय-समय पर जारी की जाएगी। सभी संबंधित परीक्षार्थियों से अपील है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट एवं अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: गुरुग्राम में दूध सप्लायर पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटकर आरोपी फरार

Haryana News: करनाल में दीपेंद्र हुड्डा का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के खिलाफ भगत सिंह के जज्बे से लड़ेंगे

Haryana News: हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2 नए स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे, 2 का हुआ अपग्रेडेशन

Haryana News: गांवों में लाइब्रेरी से इंडोर जिम तक, योजनाओं की गुणवत्ता और निगरानी पर CM सैनी का जोर

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में शामिल होंगी पाठ्येतर गतिविधियां

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल