Last Updated:
हरियाणा और चंडीगढ़ में हुए 657 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में कई बड़ी बातें सामने आई हैं. ऋभव ऋषि ने डांसर गर्लफ्रेंड पर करोड़ों रुपये लुटाए थे. CBI जांच में खुलासा हुआ है कि वह गर्लफ्रेंड को हर महीने 10 लाख रुपये देता था. दिल्ली में घर खरीदा था और दुबई से लेकर थाईलैंड तक कई यात्राएं की थीं.
657 करोड़ की लव स्टोरी: गर्लफ्रेंड को हर महीने 10 लाख, करोड़ों का घर, डांसर के प्यार में अधिकारी ने डुबा दी बैंक.
हरियाणा और चंडीगढ़ में हुए 657 करोड़ के बैंक घोटाले के पीछे बेहद चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. घोटाले के मुख्य आरोपी ऋभव ऋषि ने शादीशुदा होने के बावजूद एक डांसर के प्यार में अंधा होकर सरकारी खातों को चपत लगाई है. सीबीआई जांच में पता चला है कि उसने घपले का ज्यादातर पैसा अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने-फिराने और अपना रुतबा कायम रखने में खर्च किया है. उसका ये महंगा प्यार ही बैंक को डूबाने की वजह रहा है.
द ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक ऋभव ऋषि पहले से शादीशुदा था, लेकिन मार्च-अप्रैल 2025 में मिली एक लड़की के चक्कर में ऐसा उतावला हुआ कि इतनी बड़ी हेराफेरी को अंजाम दे दिया. इस घटना में सीबीआई की गवाह बनी ऋभव की गर्लफ्रेंड ने जांच में बताया कि सबसे पहले चंडीगढ़ के एक इवेंट में उसकी मुलाकात ऋभव से हुई थी. उस इवेंट में वह डांसर के तौर पर गई थी, जहां उसकी बात ऋभव से नहीं हुई लेकिन उसने नोटिस किया था. वह बिहार के सिवान की रहने वाली है.
लड़की ने बताया, मई 2025 में जयपुर के एक फार्महाउस पर हुई पार्टी में फिर उन दोनों की मुलाकात हुई. वहां ऋभव ने उससे बातचीत की. इसके बाद 5 जुलाई 2025 को मुंबई के सेंट रेजिस होटल में उसकी तीसरी मुलाकात में रिभव ने अपने प्यार का इजहार कर दिया. उस वक्त उसने खुद को इवेंट प्लानर और IDFC फर्स्ट बैंक का ब्रांच मैनेजर बताया. साथ ही चावल के आयात-निर्यात का कारोबार भी चलाने का दावा किया.
पत्नी से तलाक लेकर शादी का भरोसा, 10 लाख हर महीना
रिभव ने गर्लफ्रेंड को भरोसा दिया कि वह अपनी पत्नी दिव्या अरोड़ा से तलाक लेकर उससे शादी करेंगे. उसने लड़की का डांस भी छुड़वा दिया और उसे लेकर घूमने लगा. उसने बताया कि डांस छोड़ने के एवज में उसने अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक हर महीने लड़की को 10 लाख रुपये हर महीन दिए. इस तरह उसके पास कुल 56 लाख रुपये आए.
गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा करोड़ों का घर
फिर ऋभव ने 18 जुलाई 2025 को दिल्ली के द्वारका में गर्लफ्रेंड के लिए एक घर खरीदने की बात कही और उसके लिए 1 लाख रुपये टोकन राशि दी. घर की कुल कीमत करीब 4 करोड़ बताई गई. इसमें गर्लफ्रेंड ने सिर्फ 49 लाख रुपये दिए, बाकी रकम रिभव ने चुकाई. उसने बताया कि वह 2 जनवरी 2026 से उसी घर में रह रही है.
कितने होटलों में घूमे, बिताया लग्जरी टाइम
सीबीआई की जांच में पता चला कि इस दौरान दोनों ने कई लग्जरी होटलों में वक्त बिताया. इनमें चंडीगढ़ और दिल्ली के कई नामी फाइव स्टार होटल शामिल हैं. इसके साथ ही गोवा के एक बड़े होटल में भी ठहरे. अगस्त 2025 में वे दोनों मकाओ और थाईलैंड भी घूमकर आए. नवंबर 2025 में दुबई के बुर्ज अल अरब में भी ठहरे. रिभव ने वहां एक नया विला भी दिखाया और कहा कि 5-10 साल बाद दोनों वहीं बसेंगे. जनवरी 2026 में फिर दुबई जाकर टोयोटा लैंड क्रूजर बुक कराई.
बड़ी-बड़ी पार्टियों में उछाले नोट
इस दौरान रिभव ने जीवन की हर विलासिता का मजा लिया और जेड मैनर (जिलाकपुर) में कई पार्टियां आयोजित कीं. इनमें हरियाणा सरकार के अधिकारी और अन्य आरोपी शामिल होते थे. पार्टियों में डांसरों पर नोट उछाले जाते थे. हर पार्टी पर औसतन 15-20 लाख रुपये का खर्च आता था.
अब कसा सीबीआई का शिकंजा
इस 657 करोड़ की लवस्टोरी के घोटाले पर अब सीबीआई का शिकंजा कच चुका है. आरोपी ऋभव की गर्लफ्रेंड सीबीआई की मुख्य गवाह बन गई है. इतना ही नहीं आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल भी इस मामले में आरोपी हैं, जिनके विभागों से 60.54 करोड़ की हेराफेरी का आरोप है. फिलहाल सीबीआई पता लगा रही है कि ऋभव ने शेल कंपनियों के जरिए अपने और पत्नी के खातों में करोड़ों रुपये कैसे ट्रांसफर किए और किन सरकारी खातों से दर्जनों फर्जी लेनदेन किए गए.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें












