बिहार में अक्सर गिरते रहते हैं पुल, फिर हरियाणा का ये ब्रिज क्यों और कैसे 150 साल से टिका हुआ है, क्या है तकनीक?

On: September 29, 2026 2:32 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News: फतेहपुर बिल्लौच गांव में दिल्ली-आगरा सिंचाई नहर पर बना अंग्रेजों के जमाने का करीब 125 साल पुराना पुल आज भी मजबूती से खड़ा है. वहीं इसी जगह के दूसरी तरफ करीब 10 साल पहले बनाया गया नया पुल अब जगह-जगह से खराब होने लगा है. पुल पर लोहे की रॉड दिखाई देने लगी हैं और सीमेंट की परत भी उखड़ रही है. इसे देखकर ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अगर इतना पुराना पुल आज भी टिका है, तो नया पुल इतनी जल्दी खराब कैसे होने लगा.

ख़बरें फटाफट

फरीदाबाद: फतेहपुर बिल्लौच गांव में दिल्ली-आगरा सिंचाई नहर पर बना अंग्रेजों के जमाने का करीब 125 साल पुराना पुल आज भी मजबूती से खड़ा है. वहीं इसी जगह के दूसरी तरफ करीब 10 साल पहले बनाया गया नया पुल अब जगह-जगह से खराब होने लगा है. पुल पर लोहे की रॉड दिखाई देने लगी हैं और सीमेंट की परत भी उखड़ रही है. इसे देखकर ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अगर इतना पुराना पुल आज भी टिका है, तो नया पुल इतनी जल्दी खराब कैसे होने लगा.

लोकल18 से बातचीत में स्थानीय निवासी बबलू हुड्डा बताते हैं कि 1600 में ईस्ट इंडिया कंपनी भारत आई थी. उस समय भारत दुनिया की करीब 25 फीसदी GDP में हिस्सेदारी रखता था. इसकी वजह यह थी कि उस समय भ्रष्टाचार नहीं था. कोई उद्योग नहीं था. ईमानदारी थी, भाईचारा था और प्यार-प्रेम था. तब लोग एक-दूसरे की जरूरत के हिसाब से जीते थे.

125 साल पुराने पुल पर नहीं आई खरोंच

अंग्रेजों को लेकर बबलू हुड्डा बताते हैं कि वे भारत को लूटने आए थे, लेकिन उनके समय में जो निर्माण हुआ, उसकी हालत आज भी देखी जा सकती है. 1947 में देश आजाद हुआ. 80 साल में 7,25,717 क्रांतिकारियों ने शहादत दी. उनकी शहादत के बाद देश को लेकर बहुत बड़े-बड़े वादे किए गए. अंग्रेजों के जमाने का यह पुल देख लीजिए. मेरे हिसाब से यह 125 साल से भी पुराना है. अब तक टिका हुआ है. इस पुल में खरोंच तक नहीं है. वहीं आज के समय में बनाया गया नया पुल देखिए. इसे बने हुए करीब 7-8 साल हुए हैं और इसकी हालत अभी से खराब होने लगी है. इसकी पगडंडी अपने आप नहीं उखड़ी है, बल्कि इसे उखाड़ा गया है. यहां नशा करने वाले कुछ युवक पुल को नुकसान पहुंचाते हैं. हमारे देश के युवाओं को नशे से बचाने की जरूरत है. भारत में युवाओं की बड़ी आबादी है. आज हमारे युवाओं को बेरोजगारी और नशे के जरिए कमजोर करने की बात सामने आती है. नशे की हालत में लोग पुल को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. जो पुल 7-8 साल पहले बनकर तैयार हुआ था, उसकी पगडंडी तक उखाड़ दी गई है.

बगल में 10 साल पहले बना पुल होनें लगा जर्जर

बीरपाल बताते हैं कि मेरी उम्र 78 साल से ज्यादा हो गई है. जब यह पुल बना था, तब हमारी तो पैदाइश भी नहीं हुई थी. इसे बने हुए करीब 125 साल तो हो ही गए होंगे. चौड़ाई की बात करें तो इसकी चौड़ाई कम है. फरीदाबाद में इस नहर पर कई जगह अंग्रेजों के जमाने के पुल आज भी टिके हुए हैं. इन पुलों से लाखों लोगों का आवागमन होता है और यह अभी भी मजबूती के साथ खड़े हैं.

स्थानीय निवासी संदीप तेवतिया बताते हैं कि फरीदाबाद के चंदावली गांव और IMT इलाके में भी इस नहर पर पुराना पुल मौजूद है. जनता विकास के काम को उसकी मजबूती और टिकाऊपन से देखे. अंग्रेजों के जमाने के पुल 125 साल से चलते आ रहे हैं और आज भी उनमें कोई बड़ी खराबी नजर नहीं आती. एक तरफ 125 साल पुराना पुल है, जिसमें एक ईंट तक खराब नहीं हुई है. दूसरी तरफ यह नया पुल है, जिसे बने हुए करीब 10-12 साल ही हुए हैं और इसकी हालत देखी जा सकती है. जनता को आगे कोई भी फैसला लेते समय विकास के साथ उसकी मजबूती और टिकाऊपन पर भी ध्यान देना चाहिए.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

LPU Controversy: मिठाई की दुकान से 600 एकड़ की यूनिवर्सिटी तक, 30000 से ज्यादा छात्र, कौन हैं LPU के मालिक अशोक मित्तल?

Farming Tips | Paddy Farming | Agriculture | किसान है या जादूगर? एक ही मौसम में कर ली तीन-तीन बार कमाई, खेत को बना दिया कुबेर का खजाना

पुजारी की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, नशा करने से रोकने पर भड़के हत्यारे, सिल-बट्टे से सिर कूचा

पुजारी की हत्या मामले में पुलिस का खुलासा, नशा करने से रोकने पर भड़के हत्यारे, सिल-बट्टे से सिर पर हमला

UP की तरह कभी हरियाणा में भी आया था 8 लाख KG ‘बाहुबली वेसल’, डेढ़ साल साल बाद पहुंचा था पानीपत, कैसे लाए थे 250 लोग?

महिला की ब्रेस्ट जांच रिपोर्ट में लिखा है ‘डेंस ब्रेस्ट’ तो घबराएं नहीं, कैंसर का संकेत नहीं बल्कि हो सकती है ये चीज, एक्सपर्ट से जानें