हिसार में जतिन हत्याकांड में पत्नी आशा भी गिरफ्तार, अश्वनी के साथ मिलकर ऐसे रची साजिश, गाड़ी के क्लेम का बहाना बनाया था

On: September 29, 2026 12:52 PM
Follow Us:

Last Updated:

Hisar Husband Murder case: हिसार में पति जतिन की हत्या के बाद शव खुर्द-बुर्द करने के मामले में पत्नी आशा गिरफ्तार. पहले तीन आरोपी पकड़े गए थे. आशा ने अश्वनी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.

ख़बरें फटाफट

हिसार में जतिन हत्याकांड में पत्नी आशा भी गिरफ्तार, अश्वनी के साथ रची साजिशZoom

हिसार में 14 सितंबर को जतिन लापता हो गया था.

विनोद सैनी

हिसार.  हरियाणा के हिसार में पुलिस पति की हत्या के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के मामले में पत्नी आशा को भी गिरफ्तार किया है. इससे पहले इस हत्याकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें अश्वनी पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी जीतगढ़, जिला जींद, लक्ष्य पुत्र विजय कुमार तथा रोहित पुत्र सुरेश कुमार निवासी उगालन, हांसी शामिल है.

एचटीएम प्रभारी थाना ने बताया कि 14 सितंबर को चंद्र मोहन पुत्र श्रीधर निवासी विनोद नगर गली नंबर-1, मिल गेट, हिसार ने अपने पुत्र जतिन के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी.

शिकायत पर थाना एचटीएम में धारा 127(6) BNS के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. जांच के दौरान दिनांक 16 सितंबर 2026 को लापता जतिन का शव डाटा-गुराना माइनर से बरामद हुआ. शव का नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाया गया. पोस्टमार्टम के दौरान गले में फ्रैक्चर पाए जाने तथा मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था.

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक जतिन की पत्नी आशा को भी गिरफ्तार किया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को अपने परिचित अश्वनी के साथ संपर्क में होने तथा जतिन की हत्या की साजिश में शामिल होने संबंधी जानकारी दी है.

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन सहित अन्य आवश्यक साक्ष्यों को जांच में शामिल किया है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जतिन को वाहन के क्लेम के बहाने बाहर बुलाने तथा बाद में उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंकने की योजना बनाई गई थी. पुलिस ने इस संबंध में उपलब्ध तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों का गहनता से सत्यापन किया जा रहा है.

अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी

प्रभारी थाना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी. पूछताछ के दौरान हत्या के कारणों, घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों तथा वारदात से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया जाएगा. मामले में यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में शामिल को भी अपराधी बचेगा नहीं. उन्होंने कहा कि अपराध को छिपाने या जांच को गुमराह करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. हिसार पुलिस की अपराधियों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच और विभिन्न जांच माध्यमों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने की कार्रवाई लगातार जारी है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सोनीपत में सही ढंग से सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों का ऐसा प्रदर्शन देखकर सब हैरान, अधिकारी के दफ्तर में खाली कुर्सी की उतारी आरती

गुरुग्राम के MG रोड पर फुट ओवरब्रिज और सिकंदरपुर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, GMDA ने शुरू की कवायद, सड़क पर उतरे MD मीणा

IMD Alert Weather Today: 17 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में यलो अलर्ट | State

IMD Alert: आज लगभग पूरे देश में जमकर बरसेंगे बादल, जानें अपने राज्य का हाल, कहीं ऑरेंज अलर्ट तो नहीं | National

फरीदाबाद से लापरवाही की ग्राउंड रिपोर्टः 3 साल की मासूम नेहा, 10 साल पुराना बोरवेल और परिवार को जिंदगीभर का गम

बिहार में अक्सर गिरते रहते हैं पुल, फिर हरियाणा का ये ब्रिज क्यों और कैसे 150 साल से टिका हुआ है, क्या है तकनीक?