हरियाणा रोडवेज की बसों की लाइव लोकेशन अब मोबाइल पर, रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम का ट्रायल शुरू

On: June 10, 2025 7:51 AM
Follow Us:
हरियाणा रोडवेज, Haryana Roadways Strike

हरियाणा के बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब यात्रियों को बस स्टैंड या स्टॉप पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अब रेलवे की तरह बसों की रियल टाइम लोकेशन मोबाइल पर देखी जा सकेगी। हरियाणा रोडवेज ने इस सुविधा का प्रारंभिक ट्रायल शुरू कर दिया है।

150 बसों में शुरू हुआ ट्रायल

हरियाणा रोडवेज के अनुसार, पहले चरण में 150 बसों को रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है, जिनमें रोहतक डिपो की 10 एसी बसें भी शामिल हैं।
यह सिस्टम ठीक उसी तरह काम करेगा जैसा रेलवे में ट्रेनों की लोकेशन ट्रैकिंग में होता है।

मोबाइल एप से मिलेगी जानकारी

रोडवेज मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल सिस्टम के ज़रिए सभी बसों की मूवमेंट को मॉनिटर किया जा रहा है। यात्री एप के माध्यम से जान सकेंगे कि:

एक हफ्ते में पूरा होगा ट्रायल

रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल अगले एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। ट्रायल सफल होते ही गूगल प्ले स्टोर पर एक मोबाइल एप लॉन्चकिया जाएगा, जिससे सभी यात्रियों को यह सुविधा मिल सकेगी।

क्या बोले अधिकारी?

रोहतक डिपो के इंचार्ज हंसराज ने जानकारी दी कि शुरुआत में यह सुविधा एसी बसों के लिए शुरू की गई है, और ट्रायल सफल होने पर इसे सामान्य बसों में भी लागू किया जाएगा। इससे हरियाणा रोडवेज के यात्रियों को सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में प्रदेश एक नई उपलब्धि की ओर बढ़ेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन