Haryana: हरियाणा में सप्लीमेंट शोरूम पर दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाश फरार

On: February 28, 2026 12:54 AM
Follow Us:

haryana news 2026 02 27t222658.275

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार को बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रिशन (सप्लीमेंट) के शोरूम पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। गोली लगने से शोरूम का शीशा टूट गया, लेकिन गनीमत रही कि किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, तीन युवक बाइक पर सवार होकर शोरूम के बाहर पहुंचे। दो युवक बाहर खड़े रहे, जबकि एक अंदर घुस गया। उसने रिसेप्शन पर बैठे रितेश गर्ग को गोली मारने की धमकी दी। रितेश तुरंत कुर्सी से उठकर पीछे की ओर भाग गए, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद आरोपी बाहर निकला और फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देकर तीनों युवक फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम विपिन कादियान, एसीपी विजिलेंस अजय धनखड़, सीआईए इंस्पेक्टर और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से एक खाली खोल बरामद हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर शोरूम मालिक वीरेंद्र पहल से दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं फायरिंग की घटना उसी धमकी से जुड़ी तो नहीं है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने जारी की विकास पुस्तिका, सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश

हरियाणा के अंबाला में दिवाली की रात होटल में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, पति-पत्नी समेत 3 लोगों की बची जान

Haryana Organic Farming Scheme: हरियाणा में किसानों को 5 साल तक 10 हजार प्रति एकड़ सब्सिडी, जैविक खाद पर 80% छूट

HSSC Exam Calendar 2026: हरियाणा में CET Group-D, CET Stage-2 और नई भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जल्द होगा जारी

Haryana Four Lane Road: हरियाणा में 555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना तक सफर होगा आसान

15 नवंबर से जनता कर सकेगी शहीद स्मारक का दीदार, पहले एक महीने तक प्रतिदिन 500 लोगों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश : अनिल विज