Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बारिश और ओलावृष्टि की बनी संभावना, इस दिन से एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

On: January 25, 2026 10:33 AM
Follow Us:
हरियाणा मौसम, Haryana Weather Update, पश्चिमी विक्षोभ, Western Disturbance, Haryana Rain News, हरियाणा बारिश, ओलावृष्टि हरियाणा, Haryana Hailstorm, IMD Alert Haryana, मौसम विभाग अलर्ट, Haryana Weather Alert, ठंड बढ़ी हरियाणा, Haryana Cold Wave, हरियाणा कोहरा, Fog Alert Haryana, सिरसा मौसम, भिवानी मौसम, फरीदाबाद मौसम, अंबाला बारिश, यमुनानगर तूफान, कैथल ओलावृष्टि, करनाल मौसम, पानीपत बारिश, रोहतक मौसम, जींद बारिश, फतेहाबाद मौसम, चरखी दादरी बारिश, Haryana Weather Today, Haryana Weather News, Rainfall in Haryana, Weather News Hindi

Haryana Weather Update: हरियाणा इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। राज्यभर में सर्द और बर्फीली उत्तरी हवाओं के कारण कोल्ड डे जैसी स्थिति बन गई है। हालांकि दिन में तेज धूप जरूर निकली, लेकिन ठंडी हवाओं ने उसकी गर्माहट को पूरी तरह बेअसर कर दिया। खासतौर पर मैदानी जिलों में ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में हरियाणा के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का सबसे ठंडा जिला हिसार रहा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य तापमान से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा और 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते एक दिन में रात के तापमान में करीब 10.2 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में जारी बर्फबारी का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक हरियाणा में बना रहेगा। इस दौरान शीतलहर के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इसी वजह से मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में पाले को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में पाले का खतरा ज्यादा बताया जा रहा है।

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 26 जनवरी की रात एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि इससे तापमान में अस्थायी राहत मिल सकती है, लेकिन उसके बाद ठंड और बढ़ने के आसार बने हुए हैं।

पाले की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों को पाले से बचाने के लिए खेतों में हल्की सिंचाई करें और रात के समय मेड़ों पर धुआं करें, ताकि तापमान का असर कम किया जा सके और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now