IMD Weather Alert: कई राज्यों में आज झमाझम बारिश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम? जानिए वेदर अपडेट | National

On: August 2, 2026 8:50 AM
Follow Us:

IMD weather alert August 1 2026 heavy rainfall forecast, Delhi NCR weather update today rain prediction, Haryana Punjab Himachal weather forecast August 2026, Jammu Kashmir heavy rain alert latest update, monsoon rainfall prediction across India states, IMD rain warning for Delhi and northern states, मौसम विभाग अलर्ट, दिल्ली बारिश अपडेट, मानसून बारिश, भारी बारिश की चेतावनी
1 अगस्त को उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

August 1 IMD Weather Forecast: देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 अगस्त 2026 के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय मानसूनी सिस्टम और कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से कई राज्यों में अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी परिस्थितियों की आशंका जताई गई है। चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली-NCR में दिनभर छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि तेज बारिश होने पर दिल्ली-NCR में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या देखने को मिल सकती है।

हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में बारिश

हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर जिलों में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, करनाल, हिसार, गुरुग्राम, रोहतक, पानीपत और सोनीपत समेत हरियाणा के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहावना होने और तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। वहीं पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, बठिंडा और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इस बारिश से उमस से राहत मिलने के साथ-साथ धान और अन्य खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा

हिमाचल प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर, सोलन और चंबा समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, पहाड़ी रास्तों के बंद होने और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने को कहा गया है।

जम्मू-कश्मीर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश

जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग और कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना रह सकता है। अमरनाथ यात्रा मार्ग सहित संवेदनशील इलाकों में प्रशासन लगातार मौसम की निगरानी कर रहा है और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश के आसार हैं, जबकि पश्चिमी जिलों में छिटपुट वर्षा हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत का मौसम कैसा रहेगा

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि तटीय इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अच्छी बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now