IMD Weather Alert: क्या आपके शहर में भी आज होगी झमाझम बारिश, घर से निकलने से पहले जाने लें मौसम का हाल | Delhi

On: July 31, 2026 7:47 AM
Follow Us:

31 july weather
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (31 जुलाई) कई इलाके में बारिश की संभावना जताई है

नई दिल्ली. मानसून का कहर इस समय पूरे देश में देखने को मिल रहा है. लगातार बारिश की वजह से कई इलाके में लोग परेशान हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार (31 जुलाई) को उत्तर, मध्य, पूर्व, पश्चिम, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

गुरुवार को दिल्ली और आस पास के इलाकों में जमकर बारिश हुई थी. IMD के अनुसार दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है. 31 जुलाई से 4 अगस्त तक पूरे क्षेत्र में लगातार बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. आज भी घर से बाहर निकलने वालों को सावधान किया गया है. बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचें.

today weather 31

उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 30-31 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट. उत्तराखंड में 30 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश. पूर्वी राजस्थान में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक और पश्चिमी राजस्थान में 1 अगस्त को भारी बारिश की संभावना. ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में व्यापक बारिश का दौर जारी रहेगा.

बिहार में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक भारी बारिश. झारखंड में 1 से 4 अगस्त तक बारिश. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश का अलर्ट. पूर्वोत्तर राज्यों में रेड अलर्ट जैसी स्थिति. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक बहुत भारी बारिश. असम और मेघालय में 30-31 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें. निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति से सतर्क रहें. बिजली गिरने तथा तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें. प्रशासन और स्थानीय मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की भी अपील की गई है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Schools Closed Tomorrow Karma Puja 2026: 22 और 23 सितंबर को कहां-कहां स्कूल और बैंक बंद रहेंगे? करमा पूजा पर मिलेगी सरकारी छुट्टी

बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

फरीदाबाद में हिट-एंड-रन केस में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की मौत, आरोपी को मिली जमानत

राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

सर, पेशाब करने जाना है… पुलिस की कस्टडी से भागने लगा हिट एंड रन केस का आरोपी कल्याण

डांस का है शौक, तो ये बन सकता है आपकी कमाई का जरिया.. एक्सपर्ट से समझिए पूरा प्लान