हरियाणा में ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर युवक से 34,000 की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच

On: November 17, 2025 10:36 AM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नारनौल थाना सदर क्षेत्र के गांव गुवानी में ऑनलाइन भैंस खरीदने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी ठगों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।

नारनौल के गांव गुवानी निवासी विजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर को उसने यूट्यूब पर एक भैंस का वीडियो देखा था। वीडियो में दी गई जानकारी पर भरोसा करते हुए उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को सोनू जाट, निवासी जयरामपुरा, जयपुर (राजस्थान) बताया और भैंस बेचने का दावा किया।

ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर आरोपी ने पीड़ित से पहले 5000 रुपए फोन-पे UPI के माध्यम से ले लिए। इसके बाद भैंस को गाड़ी में भेजने की बात कहते हुए GPS खराब होने का बहाना बनाया और अलग-अलग किश्तों में 14500, 14000 और 500 रुपए अतिरिक्त वसूल लिए। पीड़ित के अनुसार, कथित वाहन चालक ने डिलीवरी लेट होने का हवाला देकर 21750 रुपए और मांगे। जब पीड़ित ने रकम देने से इनकार किया, तो आरोपी ने डिलीवरी रद्द करने की धमकी दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, कुल मिलाकर पीड़ित से 34000 रुपए ठग लिए गए। न तो भैंस की डिलीवरी की गई और न ही रकम लौटाई गई। आरोपी ने व्हाट्सऐप पर अपना आधार कार्ड और डेयरी फॉर्म के दस्तावेज भेजकर भरोसा दिलाने की कोशिश की। पीड़ित के पास ठग के साथ हुई फोन कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

नारनौल सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह साइबर ठगी का मामला है और आरोपी की पहचान व लोकेशन का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता