डबवाली के मुन्नावाली गांव में युवक की कीटनाशक पीने से मौत, खांसी की दवा समझकर पी लिया ज़हर

On: January 7, 2026 10:39 AM
Follow Us:
डबवाली

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव मुन्नावाली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक युवक की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। युवक ने गलती से खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

खांसी की दवा समझकर पी ली घास मारने की दवा

जानकारी के अनुसार मुन्नावाली गांव निवासी सिद्धार्थ पुत्र जेमल सिंह पिछले कुछ दिनों से खांसी से पीड़ित था। 3 जनवरी को जब वह घर पर अकेला था, उसी दौरान उसने अलमारी में रखी खांसी की दवा समझकर पास में रखी घास मारने की दवा पी ली। घटना के समय सिद्धार्थ के माता-पिता डबवाली गए हुए थे, जबकि उसकी पत्नी खेत में काम कर रही थी।

परिजनों ने उल्टियां करते देखा

कुछ समय बाद जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने सिद्धार्थ को उल्टियां करते हुए देखा। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत डबवाली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिरसा रेफर कर दिया।

बठिंडा में इलाज के दौरान मौत

परिजन बेहतर इलाज के लिए सिद्धार्थ को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार देर शाम को उसकी मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार को शव को सिरसा लाया गया।

गोरीवाला पुलिस चौकी ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर गोरीवाला पुलिस चौकी के एएसआई मदन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई अजीत पुत्र बलबीर सिंह के बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा 6 गांवों की करीब 3,625 एकड़ जमीन शामिल

हरियाणा में बनेगी नई IMT, दो जिलों के गांवों की जमीन के रेट छुएंगे आसमान, 6 गांवों की करीब 3,625 एकड़ जमीन शामिल

हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक

हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक, टेंडर प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

हरियाणा

हरियाणा में 65 साल की बुजुर्ग महिला को सरकारी सिस्टम ने बना दिया 8 माह की दुधमुंही बच्ची, पेंशन के लिए एक साल से भटक रहा परिवार

New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

नमो भारत ट्रेन

हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, पहले चरण में यहां से यहां तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरी डिटेल

School Holiday

School Holiday: हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज, यहां 23 जनवरी को बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल