सिरसा में हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:बेचने की फिराक में घूम रहा था; बोला- रोड़ी के सप्लायर ने दी

On: December 31, 2025 8:37 PM
Follow Us:
हरियाणा रोडवेज

सिरसा जिले में पूर्व MP की कोठी के पास नशा तस्कर पकड़ा गया है। पुलिस पूर्व सांसद की कोठी के पास पहले से गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक युवक हेरोइन बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार, तस्कर रोड़ी का रहने वाला है और रोड़ी के सप्लायर ने ही उसे बेचने के लिए दी। इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने गाड़ी रोक की पूछताछ

पुलिस को दी शिकायत में एसआई के अनुसार, वह सिपाही सुंदर पाल, एचजीएच बलकरण सिंह, ड्राइवर प्रताप सिंह सरकारी गाड़ी सहित रोड़ी से सुरतिया की ओर जा रहे थे। जब पूर्व सांसद की कोठी के पास पहुंचे, तो सड़क के बाई साइड में एक लड़का खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने गाड़ी को रोककर युवक को शक के आधार पर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम रोड़ी का रहने वाला प्रीतपाल सिंह उर्फ दीप बताया।

पूर्व पंच की मौजूदगी में ली तलाशी

युवक ने हाथ में लिया गुलाबी रंग का लिफाफा नीचे गिरा दिया और उसने पॉलीथिन नीचे गिराने पर कारण पूछा, तो उसने बताया कि पॉलीथिन में हेरोइन है। पूर्व पंच की मौजूदगी में पॉलीथिन को चेक किया, तो 5.60 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में युवक प्रीतपाल ने बताया कि उसने यह हेरोइन रोड़ी के प्रविंद्र सिंह ने उसे बेचने के लिए दी है। ऐसे में पुलिस ने सप्लायर प्रविंद्र की धरपकड़ शुरू कर दी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक की हत्या के बाद बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया 3 घंटे जाम

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार

Haryana News: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गुरुग्राम की 274 एकड़ जमीन पर MCG का अधिकार बहाल, हाई कोर्ट का आदेश रद्द

हरियाणा के पलवल में CM सैनी ने गिनाई हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियां, बोले- प्रदेश का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: वृंदावन से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा संदेश, बांके बिहारी के दर्शन कर मांगा हरियाणा की खुशहाली का आशीर्वाद