Indian Railway News: हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत, 48 स्पेशल ट्रेनें अब होंगी नियमित

On: May 25, 2025 5:31 PM
Follow Us:
Hisar Special Train: हिसार को बड़ी रेल सौगात, अब सीधे चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए दौड़ेंगी ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

Indian Railway News: हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। इंडियन रेलवे ने 48 स्पेशल ट्रेनों को अब नियमित सेवा में बदलने का ऐलान कर दिया है। ये ट्रेनें अब स्थायी रूप से यात्रियों की सेवा में रहेंगी, जिससे नियमित यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है।

उत्तर रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जो ट्रेनें पहले “स्पेशल” श्रेणी में चलाई जा रही थीं, उन्हें अब सामान्य ट्रेनों के रूप में पुनः क्रमांकित कर नियमित रूप से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों में दिल्ली, भिवानी, रोहतक, हांसी, रेवाड़ी, हिसार, जींद, लुधियाना, सिरसा, चूरू और उदयपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ा गया है।

नियमित की गई प्रमुख ट्रेनें (नई संख्या के साथ):

इस निर्णय से न केवल यात्रियों को स्थिर शेड्यूल मिलेगा, बल्कि टिकट बुकिंग में भी सुविधा होगी क्योंकि अब यह ट्रेनें सामान्य टिकट सिस्टम में उपलब्ध होंगी। खासकर हरियाणा और आसपास के जिलों में सफर करने वाले रोजाना यात्रियों के लिए यह निर्णय बड़ी राहत लेकर आया है।

इससे क्या बदलेगा?

  • यात्रियों को अब सामान्य किराए पर यात्रा की सुविधा मिलेगी।

  • ट्रेन शेड्यूल में स्थायित्व और नियमितता आएगी।

  • लोकल यात्रियों और ऑफिस जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।

  • स्पेशल ट्रेनों पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और लगातार बढ़ रही मांग को देखते हुए लिया है। यदि आप दिल्ली, हरियाणा या राजस्थान में यात्रा करते हैं, तो अपने क्षेत्र की नियमित हो चुकी ट्रेन का नया नंबर अवश्य जांच लें।


पूरी सूची देखने के लिए Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट या अपने क्षेत्रीय स्टेशन से संपर्क करें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन

हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक में 925 इलेक्ट्रिक बसें चलेगी, ये है एक्शन प्लान

हरियाणा में ऑनलाइन टेंडरों को लेकर बढ़ी सख्ती, अब हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, बड़े टेंडर वेबसाइट पर करने होंगे अपलोड