Last Updated:
Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी के अतुल कुमार ने राज्य सिविल सर्विसेज परीक्षा में 13वां रैंक हासिल किया है. उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता पाई है और वे टीना डाबी से प्रेरित थे.पिता जितेंद्र कुमार जेबीटी टीचर हैं. इस एग्जाम में करीब 93 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया था और 102 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी.
भिवानी. हरियाणा के भिवानी के अतुल कुमार ने राज्य सिविल सर्विसेज एग्जाम में 13वां रैंक हासिल किया है. अतुल कुमार ने 2015 में यूपीएसई में पहला रैंक पाने वाली टीना डाबी से प्रेरित होकर ठान लिया था कि उन्हें भी यूपीएससी या एचपीएससी की परीक्षा पास करनी है. इसलिए उन्होंने एचपीएससी और यूपीएससी की परीक्षा ही दी है.
जानकारी के अनुसीर, बामला गांव के अतुल कुमार ने बताया कि करीब 22 साल की उम्र में यह सफलता हासिल की. जब रात को उन्होंने अपना रिजल्ट देखा और पता चला कि 13वां रैंक मिला है तो वे बहुत खुश हुए. इसके बाद उन्होंने अपने पिता व अन्य परिवार वालों को बताया तो सभी खुश हुए. इसकी खुशी अभी भी चेहरे पर है, क्योंकि पहले ही प्रयास में उन्होंने उन्होंने परीक्षा पास कर ली है. हालांकि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा भी दी हुई है. उम्मीद है कि उसमें भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. साथ ही अतुल कुमार ने बताया कि वे हर रोज करीब 8-10 घंटे की पढ़ाई करते थे.
अतुल कुमार के पिता जितेंद्र कुमार बतौर जेबीटी टीचर गांव हालुवास में तैनात हैं और उनकी मां सुमन देवी गृहणी हैं. वहीं बड़े भाई विनय कुमार बैंक में नौकरी करते हैं. उन्होंने 10वीं व 12वीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और बीए ऑनर्स पोल्टिकल साइंस 2025 में डीयू के हिंदू कॉलेज से 8.3 सीजीपी के साथ पास की थी.
अतुल ने बताया कि मई 2025 में पास होने के बाद उन्होंने एचसीएस की तैयारी शुरू कर दी. तब से लगातार नियमित पढ़ाई की. रिविजन पर ध्यान दिया और जो पढ़ा उस पर फोकस किया. एक रणनीति के साथ तैयारी की. सालभर की तैयारी करके पहले प्रयास में परीक्षा पास करना भी अपने आप में बहु़त अच्छा अनुभव है.
अतुल के ताऊ शिक्षा विभाग के लिपिक नरेंद्र सिंह जांगड़ा ने कहा कि अतुल की मेहनत व सादगी से ये पद मिला है. उन्होंने कहा कि हमारे गांव में युवा धीरे धीरे पढ़ाई में झंडे गाढ़ रहे हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि अतुल यूपीएससी की परीक्षा भी पास करेगा. गौर रहे कि हरियाणा सिविल सर्विसेज एग्जाम में करीब 93 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया था और 102 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें









