हरियाणाः BJP विधायक और 2 JE के बीच टकराव, बोले- MLA ने रंजिश में करवाया ट्रांसफर, सतपाल जाम्बा ने कहा-सस्पेंड करवाऊंगा

On: October 9, 2026 1:35 AM
Follow Us:

कैथल. हरियाणा के कैथल जिले के पूंडरी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सतपाल जांबा अक्सर अपने ब्यानों को लेकर चर्चाओ में रहते हैं. आजकल नया विवाद और चर्चा का विषय है पूंडरी सब डिवीजन से बिजली विभाग के दो जूनियर इंजीनियर (जई)का तबादला.

विधायक पर आरोप लगे हैं की उनकी सिफारिश पर बिजली निगम के 2 जूनियर इंजीनियरों (JE) का ट्रांसफर कर दिया गया. दोनों जेई ने इसे रंजिशन में किया गया ट्रांसफर बताते हुए नए स्थान पर जॉइन करने से इनकार कर दिया.

विवाद बढ़ा तो बिजली निगम के अन्य कर्मचारी भी इस विवाद में कूद पड़े और धरना शुरू कर दिया. उन्होंने चेतावनी दे डाली कि जब तक दोनों जूनियर इंजीनियरों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द नहीं किए जाएंगे, वे धरना खत्म नहीं करेंगे. जरूरत पड़ी तो वे पूरे जिले के कर्मचारियों को साथ लेकर आंदोलन करेंगे.

उधर, विधायक भी इस मामले को लेकर सख्त हो गए हैं. उन्होंने कहा कि जेई तानाशाही कर रहे हैं. मैं उनके खिलाफ एक्शन लूंगा, सस्पेंड कराऊंगा. इस बारे में उनकी सीएम से बातचीत हुई है. प्रदेश में बिजली महकमा अनिल विज के पास है.

कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ट्रांसफर करवाया

ग्रामीणों ने एक शिकायत पूंडरी विधायक सतपाल जांबा को दी थी. ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने सीएम से बातचीत कर दोनों जूनियर इंजीनियरों नरेश कुमार और सुनील का 24 सितंबर को कैथल से कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ट्रांसफर करवा दिया. दोनों को कैथल जिले से रिलीव कर दिया गया है.

दोनों जेई ने नई जगह जॉइन नहीं किया

किसी भी जेई ने ट्रांसफर किए गए स्थानों पर जॉइनिंग नहीं की है. वे एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले निगम कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं. जेई नरेश कुमार, सुनील कुमार और संगठन के अन्य कर्मचारियों का कहना है कि विधायक जांबा ने जबरन उनका तबादला करवाया है. वे ड्यूटी जॉइन नहीं करेंगे और इस ट्रांसफर ऑर्डर को रद्द करवाएंगे.

हरियाणा के पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा.
इस मामले को लेकर विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि इस संबंध में मेरे पास किसानों की शिकायतें आ रहीं थी. जेई तानाशाही कर रहे हैं, लेकिन तानाशाही नहीं चलेगी. उनके खिलाफ एक्शन लूंगा. उनको रिक्वेस्ट के साथ बिजली पोल हटाने बारे कहा गया था, लेकिन बाद में जब एक्शन हुआ तो हटाए गए. अगर जल्द ही दोनों जेई ने ट्रांसफर किए गए स्थानों पर जॉइनिंग नहीं की तो दोनों सस्पेंड भी होंगे. इस बारे में उनकी सीएम से बातचीत हुई है.

पोल हटाने के लिए इनकार कर रहे थे

विधायका का कहना है कि गांव बरसाना में 90 लाख रुपए से निकासी का काम चल रहा है. अधिकारी इस विकास कार्य में बाधा बन रहे बिजली के पोल को हटाने से मना कर रहे थे. ऐसे ही बात गांव भाणा में सामने आई, वहां भी अधिकारियों ने ऐसा ही किया. अगर जेई समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे, तो उनको सस्पेंड किया जाएगा.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

पाकिस्तान से पानीपत और अब कैंट पहुंची ऐतिहासिक हनुमान साधना, दशहरे पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

VIDEO:फरीदाबाद में वोट चोरी प्रोटेस्ट में कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को जड़े 7-8 थप्पड़

नवरात्रि में नहीं मिल रहा वैष्णो देवी का रिजर्वेशन, तो रेलवे ने कटरा के लिए चला दी स्‍पेशल ट्रेन, होंगे 12 स्‍टॉप

‘धक्का क्यों मार रही’, फरीदाबाद में वोट चोरी प्रोटेस्ट में थप्पड़बाजी, कांग्रेस की 2 महिला नेता भिड़ी, एक-दूसरे को जड़े 7-8 थप्पड़

गुरुग्राम के ताउ देवी लाल स्टेडियम में 3 दिन खड़ा रहा सीएम का चॉपर, प्रैक्टिस नहीं कर पाए खिलाड़ी, सरकार बोली-खराब हो गया था

रोहतक में प्रेमी जोड़े की कैसे की गई हत्या? संदीप और कविता ने दोस्त सेबीयर मंगवाई थी, कौन निकले हत्याकांड के आरोपी