रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने जान दी

On: August 1, 2026 4:07 AM
Follow Us:

Rohtak News: शीलू और मुस्कान की दिसंबर 2023 में शादी हुई थी।
Rohtak News: शीलू और मुस्कान की दिसंबर 2023 में शादी हुई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Rohtak News, (मेरा हरियाणा), रोहतक: रोहतक के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा ने शुक्रवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर बहु अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शीलू बल्हारा रोहतक में बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं। पिता सुरेंद्र बल्हारा साधारण किसान हैं और एक भाई है। शीलू की करीब दिसंबर 2023 में मुस्कान से शादी हुई थी।

पिछले साल नवंबर में उनके बेटे हार्दिक का जन्म हुआ। एक पॉडकास्ट में शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर शीलू बल्हारा ने बताया था कि उनका जन्म 2003 में हुआ था। उनकी मां लंबे समय से बीमार रहती हैं और उनके पैरों व कमर में तकलीफ है। इसी वजह से परिवार ने उनकी कम उम्र में ही शादी कराने का फैसला लिया था, लेकिन मैं बेहद खुश हूं।

मात्र छह साल की उम्र में कबड्डी खेलना किया था शुरू

शीलू ने मात्र छह साल की उम्र में ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। जब जवानी में कदम रखा तो उनका नाम पंजाब तक पहुंचा। पंजाब की अलग-अलग टीमों में शीलू खेलने के लिए जाते रहते है।

हरियाणा आला चीता के नाम से फेमस हैं शीलू

शीलू पंजाब में हरियाणा आला चीता के नाम से फेमस हैं। विदेशों में शीलू कबड्डी खेलने जाते हैं। वे कैचर हैं। पिछले साल अमेरिका में हुए कबड्डी टूर्नामेंट में भी वे बेस्ट कैचर चुने गए थे। यहां शीलू ने उत्कृष्ट पकड़ क्षमता और फुर्ती से सबका दिल जीत लिया था।

24 ट्रैक्टर, 50 से ज्यादा बुलेट और एक कंबाइन जीत चुके शीलू 

शीलू कबड्डी मुकाबलों में पंजाब से अब तक 24 ट्रैक्टर, 50 से ज्यादा बुलेट और एक कंबाइन जीतकर घर ला चुके है। उन्होंने मुकाबलों में जीतकर लाई बुलेट को कभी बेचा नहीं है, वे इन्हें अपने दोस्तों या फिर खुद के यूज के लिए ही रखते हैं। ट्रैक्टर और दूसरे उपकरण वे बेच देते हैं। बड़ी संख्या में किसानी से जुड़े उपकरण पंजाब से जीतकर ला चुके हैं।

ये भी पढ़ें: धार भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष को जुमे की नमाज के लिए दी जाएगी अलग जमीन

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now