कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा टला: स्कूल बस ड्राइवर को आया दौरा, 60 बच्चों की जान बाल-बाल बची

On: August 16, 2025 7:40 AM
Follow Us:
कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र। 15 अगस्त की रात कुरुक्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्राइवेट स्कूल बस का ड्राइवर अचानक मिर्गी के दौरे से बेहोश हो गया और बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खदान में उतर गई। बस में उस समय अंबाला और फरीदाबाद से आए 60 से ज्यादा बच्चे सवार थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी बच्चा घायल नहीं हुआ।

बच्चों में मची चीख पुकार

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 8 बजे स्कूल बस कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए बच्चों को लेकर जाट धर्मशाला जा रही थी। जैसे ही बस BR चौक के पास पहुंची, ड्राइवर को अचानक दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गया। बस पर से कंट्रोल हटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। कई बच्चे तो डर के मारे चलती बस से कूद गए।

मौके पर लोग आए मदद के लिए

बस खदान में उतरने के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों और ड्राइवर को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। ड्राइवर को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित रहे।

फुटेज में दिखी अफरातफरी

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बस जैसे ही खदान की तरफ बढ़ी, बच्चे डरकर नीचे उतरते नजर आए। वहीं घटनास्थल के पास दो छोटे बच्चे खेल रहे थे। बस को अपनी तरफ आते देख दोनों तुरंत भाग खड़े हुए, जिससे उनकी जान भी बच गई।

कराटे चैंपियनशिप में आए थे बच्चे

कुरुक्षेत्र में हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे हरियाणा से करीब 500 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी बच्चे जाट धर्मशाला में ठहरे हुए हैं और बस के जरिए वहीं पहुंचाए जा रहे थे।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा 6 गांवों की करीब 3,625 एकड़ जमीन शामिल

हरियाणा में बनेगी नई IMT, दो जिलों के गांवों की जमीन के रेट छुएंगे आसमान, 6 गांवों की करीब 3,625 एकड़ जमीन शामिल

हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक

हरियाणा के इस जिले में एक ही छत के नीचे होंगे 32 बैंक, टेंडर प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

हरियाणा

हरियाणा में 65 साल की बुजुर्ग महिला को सरकारी सिस्टम ने बना दिया 8 माह की दुधमुंही बच्ची, पेंशन के लिए एक साल से भटक रहा परिवार

New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

New Ring Road: हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

नमो भारत ट्रेन

हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, पहले चरण में यहां से यहां तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरी डिटेल

School Holiday

School Holiday: हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज, यहां 23 जनवरी को बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल