Last Updated:
Hisar Crime News: हिसार में कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर अज्ञात बाइक सवारों ने दो लोगों को गोली मारी. नरेश नागल उर्फ सुटला की मौत, धर्मबीर घायल. पुलिस गैंगवार या पुरानी रंजिश का शक कर रही है.
हिसार में देर रात कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को गोलियों से भून दिया.
विनोद सैनी
हिसार. हरियाणा के हिसार में देर रात कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को गोलियों से भून दिया. ताबड़तोड़ फायरिंग में हरिता गांव निवासी नरेश नागल उर्फ सुटला की मौत हो गई, जबकि बयानाखेड़ा निवासी धर्मबीर गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है. फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हुई है.
जानकारी के अनुसार, देर रात कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर यह घटना पेश आई. बाइक सवार अज्ञात लोगों ने दोनों पर गोलियां बरसा दीं और घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घायल धर्मबीर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
मृतक नरेश नागल उर्फ सुटला के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. पुलिस प्रारंभिक जांच में वारदात को गैंगवार या पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है. बताया रहा है कि नरेश नागल शराब कारोबारी था.
अब तक आरोपियों की पहचान नहीं
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं. घटना के पीछे की असली वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य हस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें











