हरियाणा में अफसरशाही में बड़ा फेरबदल संभव, मुख्य सचिव की कुर्सी को लेकर बढ़ी हलचल

On: January 11, 2026 4:15 PM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा की अफसरशाही में जल्द ही बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश सरकार विभागीय स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादलों और अतिरिक्त प्रभार पर विचार कर रही है। इसी बीच मुख्य सचिव की कुर्सी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को हाल ही में मेजर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी बाईपास सर्जरी की गई है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें 6 से 12 सप्ताह तक बेड रेस्ट की जरूरत है। इस कारण सरकार को कुछ समय के लिए मुख्य सचिव का कार्यभार किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को सौंपना पड़ सकता है।

बजट और निकाय चुनाव बनी बड़ी चुनौती

अनुराग रस्तोगी के पास मुख्य सचिव के साथ-साथ वित्त विभाग का भी अहम प्रभार है। प्रदेश सरकार इस समय बजट की तैयारियों में जुटी हुई है, जिसकी पूरी रूपरेखा अब तक अनुराग रस्तोगी ही तय करते रहे हैं। इसके अलावा राज्य में नगर निकाय चुनाव भी प्रस्तावित हैं, जिनकी प्रशासनिक तैयारियों में मुख्य सचिव की भूमिका बेहद अहम होती है।

ऐसे में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि मुख्य सचिव और वित्त विभाग की जिम्मेदारी फिलहाल किस अधिकारी को सौंपी जाए।

ये वरिष्ठ IAS अधिकारी रेस में

यदि सैनी सरकार यह निर्णय लेती है कि मुख्य सचिव का कार्यभार अस्थायी रूप से किसी अन्य अधिकारी को दिया जाए, तो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में ये नाम सबसे आगे माने जा रहे हैं—

इनमें सुमिता मिश्रा की संभावना सबसे प्रबल बताई जा रही है, क्योंकि वे वर्तमान में मुख्य सचिव की लिंक ऑफिसर हैं। हाल ही में शुक्रवार को मुख्य सचिव की अनुपस्थिति में उन्होंने कई अहम बैठकों की अध्यक्षता भी की थी।

नीचे तक हो सकता है प्रशासनिक फेरबदल

सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव केवल मुख्य सचिव तक सीमित नहीं रहेगा। विभागाध्यक्ष (HOD) से लेकर उपायुक्त (DC) स्तर तक भी प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

इसी कड़ी में ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. श्यामल मिश्रा की केंद्र में प्रतिनियुक्ति हो चुकी है। ऐसे में ऊर्जा विभाग को लेकर भी सरकार को जल्द निर्णय लेना होगा।

सरकार जल्द ले सकती है फैसला

कुल मिलाकर, बजट, निकाय चुनाव और प्रशासनिक निरंतरता को देखते हुए हरियाणा सरकार जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। आने वाले दिनों में अफसरशाही में हलचल और तेज होने के आसार हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सिरसा नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर बवाल, BJP पार्षद ने अपने ही चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

सिरसा नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर बवाल, BJP पार्षद ने अपने ही चेयरमैन के खिलाफ खोला मोर्चा

Bank Holidays in 2026: इस साल बैंक कितने दिन रहेंगे बंद? महीने-वार देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in 2026: इस साल बैंक कितने दिन रहेंगे बंद? महीने-वार देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा

हरियाणा के सैन्य क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि से हड़कंप, खंडहर भवन में रह रहा था 16–17 वर्षीय युवक, एयरफोर्स वर्दी और कोडवर्ड ने बढ़ाई चिंता

हरियाणा

जम्मू-कश्मीर सड़क हादसा: डोडा में शहीद हुए 10 जवान, हरियाणा के यमुनानगर के सुधीर नरवाल ने देश के लिए दी शहादत

हरियाणा पुलिस यमुनानगर में SPO भर्ती 2025: आवेदन का बेहतरीन मौका, सीधी होगी भर्ती

हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकतें है अप्लाई

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरीHaryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट