हरियाणा के रोहतक में चलती कार बनी आग का गोला, वाहन में सवार थे एक ही परिवार के 5 लोग

On: August 18, 2026 9:26 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में दिल्ली आउटर बाईपास पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जो सिरसा में सगाई समारोह से वापस रोहतक लौट रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया।

रोहतक के सेक्टर-36 में रहने वाला परिवार सिरसा में सगाई समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान कार से अचानक धुआं उठने लगा। सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार ने कार सवार परिवार को धुआं निकलने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार ने तुरंत कार रोक दी और उसमें सवार पांचों लोग समय रहते नीचे उतर गए। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में कार आग का गोला बन गई।

मौके पर फायर ब्रिगेड

कार में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बाद में कार को सड़क किनारे करवाया गया। तेज सिंह ने बताया कि उनका बेटा कार चला रहा था और साथ में उनकी पुत्रवधू और दो पोतियां थीं। बाइक सवार ने कार से धुआं उठने की जानकारी दी, जिसके बाद सभी लोग तुरंत कार से बाहर निकल गए।

कार सवार सभी पांच लोग सुरक्षित

गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार के सभी पांचों सदस्य सुरक्षित हैं और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली; आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में खूनी वारदात, पत्थर से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

Haryana News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध, डल्लेवाल की PM मोदी और सीएम सैनी से अपील

Haryana News: 11 महीने से वेतन को तरसे कर्मचारी, वादा खिलाफी के आरोपों से घिरी हरियाणा सरकार,कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

Haryana News:हरियाणा में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, उद्योगों में हर दिन होगा 5 मिनट का योग अभ्यास

अंबाला में पुलिस पर हमले के बाद NH-44 पर रिटायर्ड पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, घायल DSP वीरेंद्र की पत्नी ने की सख्त कार्रवाई की मांग