Last Updated:
Faridabad Women Teacher Murder: हरियाणा के फरीदाबाद के सिकरौना गांव में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला टीचर संध्या की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. नकाबपोश हमलावर ने चाकू से 34 वार किए और इस दौरान बचाव करने आए प्रिंसिपल पर भी हमला कर दिया गया. घटना CCTV में कैद हुई है. अब तक आरोपी की पूरी तरह से पहचान नहीं हुई है..
हरियाणा के फरीदाबाद के सिकरौना गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है.
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद के सिकरौना गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. य़हां पर सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनदहाड़े महिला टीचर की हत्या कर दी गई. सुबह-सुबह एक नकाबपोश स्कूल परिसर में घुसा और शिक्षिका संध्या पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. बीच-बचाव करने आए प्रिंसिपल डॉ. तेजपाल शर्मा पर भी जानलेवा हमला किया. यह पूरी बर्बरता सीसीटीवी में कैद हो चुकी है.
बताया जा रहा है कि लेडी टीचर कुछ दिन पहले आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई थी और उसने सबके सामने माफी मांग ली थी.
जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह नकाबपोश युवक ने गांव के प्राइवेट स्कूल सरस्वती सीनियर सेकेंडरी में पहुंचा और महिला शिक्षिका पर 32 सेकेंड में 34 वार किए. इस पर महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी और फिर शिक्षिका की मौत हो गई. घटना सुबह 9:40 बजे की है. चाकू मारने वाला गांव कोर्ट का बताया जा रहा है.
स्कूल के संचालक तेजपाल सिंह ने बताया कि संध्या एक साल से हमारे स्कूल में पढ़ा रही थी. इस दौरान मैं सुबह अपने ऑफिस में बैठे थे कि मुझे चीखने की आवाज सुनाई दी और बाहर आया तो देखा आरोपी टीचर पर वार कर रहा था. घटना के बाद आरोपी बाहर बिना नंबर की बाइक पर भागा. मुझे भी चाकू से मारने की कोशिश की गई. स्कूल के संचालक तेजपाल सिंह ने कहा कि सिक्योरिटी से आरोपी ने कहा था कि वह उनसे मिलने आया है और मैडम को बुलवा दो.
घटना की वीडियो आई सामने
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची घायल टीचर संध्या को अलफलाह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है. मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है और वह डबूआ बल्लभगढ की रहने वाली थी. मौजूदा समय में संध्या पति विक्की के साथ फिरोजपुर कलां में रह रही थी और गांव सिकरोना में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल टीचर थीं. हमले की सीसीटीवी फुटेज में महिला टीचर खुद को बचाने की कोशिश भी करती नजर आ रही है और जमीन से उठती भी है. लेकिन आरोपी लगातार चाकू से वार करता रहा. इस बीच प्रिंसिपल ने भी बीच बचाव की कोशिश की थी.
सिकरोना चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अस्पताल से मिली थी और अब तक मामले की शिकायत दर्ज नहीं हुई है. महिला टीचर का नाम संध्या था और वह निजी स्कूल में पढ़ाती थी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें











