नवीन जयहिंद का दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा गया

On: April 4, 2026 7:29 PM
Follow Us:

Naveen Jaihind: नवीन जयहिंद का दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा गया
Naveen Jaihind: नवीन जयहिंद का दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा गया

कहा, आंख पर चोट लगी, ईलाज कराने इंग्लैंड गए
Naveen Jaihind, (मेरा हरियाणा), रोहतक: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा को हाल ही में राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से बवाल बढ़ गया है। हरियाणा के पूर्व आप अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया है। जयहिंद का दावा है कि राघव चड्ढा को दिल्ली में केजरीवाल के मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर जबरदस्त पिटाई की गई थी।

उन्होंने कहा कि इस घटना में चार अन्य नेताओं ने भी भाग लिया था। नवीन जयहिंद ने स्पष्ट किया कि राघव चड्ढा की पिटाई में उनकी आंख पर चोट आई थी और इसी वजह से वह इलाज कराने के लिए इंग्लैंड गए। जयहिंद ने कहा कि लोगों ने समझा था कि राघव हनीमून मनाने गए हैं, जबकि सच्चाई कुछ और है। उन्होंने राघव से यह भी कहा कि उन्हें अपने अनुभवों को साझा करना चाहिए।

राघव को पंजाब का शेडो सीएम बनाकर पैसा एकत्रित करने भेजा

शनिवार को रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवीन जयहिंद ने कहा, केजरीवाल व राघव के बीच दो साल से झगड़ा चल रहा है। केजरीवाल ने ही राघव चड्डा को पंजाब का शेडो सीएम बनाकर भेजा था। उन्हें पंजाब से पैसा एकत्रित करने के लिए लगाया। यह पैसा सिंगापुर पहुंचना था, लेकिन इंग्लैंड पहुंचा दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। राघव के पास केजरीवाल के राज व माल है, जिसको लेकर सारा मामला चल रहा है।

उधर, राघव चड्ढा ने भी उपनेता पद से हटाए जाने के बाद कहा, मुझ पर 3 आरोप लगाए, जिसकी वजह से मुझे संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं।

ये भी पढ़ें : India LPG Crisis: होर्मुज से सुरक्षित गुजरा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘ग्रीन सांववी’

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now