न दुकान, न बड़ा निवेश…अंबाला से खरीदिए कपड़े, घर बैठे बेचिए, नए बिजनेस के लिए ये सबसे धांसू आइडिया

On: September 18, 2026 9:15 PM
Follow Us:

Last Updated:

Business idea : अगर आप नौकरी की तलाश में हैं या घर बैठे अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट आपकी किस्मत बदल सकती है. इसके लिए बड़ी दुकान या भारी निवेश की जरूरत नहीं. यहां की कपड़ा मार्केट से होलसेल रेट पर कपड़े खरीदकर घर से ही अपना काम शुरू किया जा सकता है. लोकल 18 से अमनप्रीत सिंह बताते हैं कि वे करीब 20 साल से इस कारोबार से जुड़े हुए हैं. अमनप्रीत सिंह के अनुसार कपड़े के कारोबार के लिए बहुत ज्यादा पढ़ाई की जरूरत नहीं है, लेकिन हिसाब-किताब और खरीद-बिक्री की सामान्य समझ होना जरूरी है. कई नए कारोबारी उनसे कपड़ा खरीदने के साथ यह सलाह भी लेते हैं कि किस तरह की वैरायटी रखनी चाहिए.

अंबाला. फैशन का दौर है और बदलते ट्रेंड के साथ नए डिजाइन के कपड़ों की डिमांड भी लगातार बनी रहती है. ऐसे में अगर आप नौकरी की तलाश में हैं या फिर घर बैठे अपना छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो कपड़ों का व्यापार आपके लिए कम लागत वाला बिजनेस आइडिया बन सकता है. इसके लिए बड़ी दुकान या भारी निवेश की जरूरत नहीं है. अंबाला की कपड़ा मार्केट से होलसेल रेट पर कपड़े खरीदकर घर से ही इसकी शुरुआत की जा सकती है. अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट लंबे समय से आसपास के राज्यों के कारोबारियों के लिए खरीदारी का बड़ा केंद्र बनी हुई है. यहां पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग जिलों से कारोबारी कपड़े खरीदने पहुंचते हैं. इसी मार्केट से कई लोग कपड़ा खरीदकर अपने शहरों में बेच रहे हैं. अब सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने इस कारोबार को और आसान बना दिया है. घर बैठे कपड़ों की फोटो और वीडियो ग्राहकों तक पहुंचाकर ऑर्डर लिए जा सकते हैं.

और क्या-क्या जरूरी

लोकल 18 से कपड़ा उद्योग से जुड़े अमनप्रीत सिंह बताते हैं कि वे करीब 20 साल से इस कारोबार से जुड़े हुए हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 1500 रुपये की नौकरी से की थी. करीब 15 साल तक कपड़े की दुकान पर काम करने के दौरान उन्होंने कपड़े की खरीद-बिक्री और ग्राहकों की पसंद को समझा. इसी अनुभव के बाद उन्होंने दिल्ली, बनारस, कोलकाता, जयपुर और बरेली जैसे शहरों में भी कपड़े की खरीदारी शुरू की. अमनप्रीत सिंह के अनुसार कपड़े के कारोबार के लिए बहुत ज्यादा पढ़ाई की जरूरत नहीं है, लेकिन हिसाब-किताब और खरीद-बिक्री की सामान्य समझ होना जरूरी है. सबसे महत्वपूर्ण है कि आपको यह समझ हो कि बाजार में किस तरह का कपड़ा चल रहा है और ग्राहक किस डिजाइन, रंग और क्वालिटी को पसंद कर रहे हैं. कई नए कारोबारी उनसे कपड़ा खरीदने के साथ यह सलाह भी लेते हैं कि किस तरह की वैरायटी रखनी चाहिए.

कपड़ा व्यापारी अमनप्रीत सिंह बताते हैं कि अगर कोई महिला घर से कपड़ों का काम शुरू करना चाहती है तो करीब 10 से 15 हजार रुपये के शुरुआती निवेश से भी शुरुआत की जा सकती है. होलसेल मार्केट से अलग-अलग डिजाइन के सूट खरीदकर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जा सकती हैं. ग्राहक ऑनलाइन संपर्क कर सकते हैं और धीरे-धीरे ग्राहक संख्या बढ़ने के साथ कारोबार का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है. उनके अनुसार, एक सूट पर करीब 200 से 300 रुपये तक का मार्जिन रखा जा सकता है. अगर कोई व्यक्ति रोजाना 5 से 10 सूट भी बेचता है, तो बिक्री के हिसाब से उसकी कमाई बढ़ सकती है. हालांकि वास्तविक मुनाफा कपड़े की कीमत, डिजाइन, ग्राहक, बिक्री के माध्यम और दूसरे खर्चों पर निर्भर करेगा. यानी शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ कारोबार को स्केल किया जा सकता है. अभी पार्टी वियर कपड़ों की मांग का समय है, जबकि अक्टूबर के बाद धीरे-धीरे सर्दियों के कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगती है. ऐसे में कारोबारी मौसम और त्योहार के हिसाब से स्टॉक बदल सकते हैं.

अपनाएं ये तरीका

अमनप्रीत सिंह के मुताबिक, अंबाला की मार्केट में वूलन से लेकर पार्टी वियर सूट तक अलग-अलग वैरायटी मिल जाती है. कुछ वूलन सूट 200 से 300 रुपये के आसपास की कीमत में खरीदकर आगे अधिक कीमत पर बेचे जा सकते हैं. इस कारोबार में सिर्फ सूट ही नहीं, बल्कि शादी के सीजन में लहंगे और पार्टी वियर कपड़े भी कमाई का जरिया बन सकते हैं. अमनप्रीत सिंह के अनुसार होलसेल मार्केट में उपलब्ध लहंगे को दूसरे बाजारों में अलग मार्जिन के साथ बेचा जाता है. ऐसे में ग्राहक की पसंद, सही खरीदारी और बिक्री का नेटवर्क इस बिजनेस में अहम भूमिका निभाता है. सबसे खास बात यह है कि इस कारोबार के लिए शुरुआत में दुकान लेना जरूरी नहीं. घर में सीमित स्टॉक रखकर, व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों तक डिजाइन पहुंचाई जा सकती हैं. ऑर्डर बढ़ने पर स्टॉक और वैरायटी बढ़ाई जा सकती है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

परिक्रमा से पूरी होगी हर मुराद…फरीदाबाद का ये मंदिर 5 हजार साल पुराना, जानिए लोकेशन

हिमाचल नंबर की बोलेरो पर लिखा था ‘किडनैपिंग कार…नो फेस-नो केस’, पुलिस ने उतारी हेकड़ी, IPS पंकज नैन बोले-सड़क पर दादागिरी नहीं चलेगी

गुरुग्राम हिट एंड रन केस को जातीय रंग देने पर भड़की पीड़िता सिया, आरोप कल्याण बैंसला को 14 दिन के लिए जेल भेजा

सोनीपत में 6 माह के पोते पर पिटबुल अटैक पर दादी बोली-कुत्ते का मालिक खर्चा देने से कर रहा इंकार

‘2 लाख भेज दे चुपचाप, फिर गोली लगेगी.”, रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को धमकी भरे मैसेज

‘कॉल का जवाब दो नहीं तो छाती में गोली लगेगी’, हरियाणी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल बाल बचे