महिलाएं किस हाथ में बंधवाएं कलावा? कुंवारी लड़कियों के लिए अलग नियम – News18 हिंदी

On: July 29, 2026 3:04 AM
Follow Us:

होमवीडियोधर्म

महिलाएं किस हाथ में बंधवाएं कलावा? कुंवारी लड़कियों के लिए अलग नियम

X

title=

महिलाएं किस हाथ में बंधवाएं कलावा? कुंवारी लड़कियों के लिए अलग नियम

 

arw img

Dharma Aastha : पूजा-अनुष्ठानों में कलाई पर कलावा बंधवाने की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलावा केवल एक धागा नहीं बल्कि सुरक्षा, सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वर की कृपा का प्रतीक है. मान्यता है कि कलावा बांधने से व्यक्ति के चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का घेरा बनता है, जो उसे नकारात्मक प्रभावों और बाधाओं से बचाता है. इसके धागों में ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ माता लक्ष्मी, सरस्वती और पार्वती का वास होता है. लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि कलावा व्यक्ति को ईश्वर से जोड़ने का भी एक माध्यम माना गया है. शास्त्रों में महिलाओं और पुरुषों के लिए कलावा बांधने के अलग-अलग नियम बताए गए हैं. कुंवारी कन्याओं को दाहिने हाथ में और विवाहित महिलाओं को बाएं हाथ में कलावा धारण करना शुभ माना जाता है. पुरुषों को दाहिने हाथ की कलाई पर कलावा बांधने का विधान है. कलावा बंधवाते समय सिर को रुमाल, दुपट्टे या पल्लू से ढंकना चाहिए. मुट्ठी में चावल, पुष्प या दक्षिणा रखकर कलावा बंधवाना शुभ माना गया है. 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Good News: 7084 करोड़ का एक्‍सप्रेसवे, द‍िल्‍ली-NCR के 5 शहरों की मौज, कैसे ये सुपर कॉरिडोर जाम को करेगा तमाम

चंडीगढ़ में राजा डी किंग ने iPhone 17 बांटे, इस बार ऑनलाइन लगाया लंगर, जिसने पूरी की ये खास शर्त, उसे ही मिले

125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

गुरुग्राम में SPR-सोहना रोड के बीच बनेगा 900 मीटर का मिसिंग लिंक, 6 सेक्टरों को सीधी कनेक्टिविटी

हरियाणा में सीआईडी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मांगे थे, ट्रांसपोर्टर ने एसीबी से की थी शिकायत

हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे